Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

स्टूडेंट्स पर नहीं चलेगा केस, अपराधियों पर कायम रहेगी एफआईआर, सरकार ने कही ये बात | Parmarth TV शेयर बाजारों में चौतरफा लिवाली, सेंसेक्स 544 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Assembly By-election: नितिन नबीन की पारंपरिक सीट पर बीजेपी की हार तय, प्रशांत किशोर ने बना ली है बड़ी बढ़त | Parmarth TV केवल इतने रुपए में मिलेगा 10 किलोग्राम का फाइबर कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर, जान लें आप | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज फिर से बढ़ गए हैं दोनों के दाम, ये है ताजा रेट | Parmarth TV Pakistan: पुलिस स्टेशन के बाहर हुआ आत्मघाती हमला, 19 की मौत, 55 लोग घायल | Parmarth TV महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण हुए बरी, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया फैसला | Parmarth TV PM Kisan Yojana: इस आसान प्रोसेस से कर लें नया मोबाइल नंबर अपडेट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: आमजन को नहीं मिली राहत, आज इतनी तय हुई दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV Rajasthan: अब डोटासरा और गहलोत के बीच शुरू हुई वर्चस्व की नई जंग! प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बोल दी ये बात | Parmarth TV

सेंटकॉम प्रमुख ने होर्मुज जलडमरूमध्य में हमले रोकने का दिया प्रस्ताव – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

सेंटकॉम प्रमुख ने होर्मुज जलडमरूमध्य में हमले रोकने का दिया प्रस्ताव – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

अमेरिकी केंद्रीय कमान (सेंटकॉम) के प्रमुख एडमिरल ब्रैड कूपर ने होर्मुज जलडमरूमध्य में बमबारी रोकने का प्रस्ताव दिया है क्योंकि यह अब अपनी प्रभावशीलता की सीमा तक पहुंच चुकी है। यह जानकारी ‘एक्सियोस’ ने सूत्रों के हवाले से दी।

रिपोर्ट के अनुसार,श्री कूपर और अन्य सलाहकारों की सलाह ने शुक्रवार को ईरान पर बमबारी रोकने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को प्रभावित किया।

यह इस बात पर बल देता है कि राष्ट्रपति ट्रंप के सैन्य और असैन्य सलाहकारों ने यह मान लिया है कि हवाई शक्ति के इस्तेमाल समेत सैन्य कार्रवाई के ज़रिए लक्ष्य हासिल करने की क्षमता की भी अपनी सीमाएं होती हैं।

Also Read : अमेरिका गोला-बारूद की कमी के कारण ईरान की कुछ मिसाइलों को रोकने में रहा नाकाम

‘एक्सियोस’ के सूत्रों के अनुसार, श्री कूपर ने इस हफ़्ते पेंटागन और व्हाइट हाउस के अधिकारियों को अपना पक्ष बताया। उन्होंने तर्क दिया कि हालिया बमबारी से ईरान की जहाजों पर हमला करने की क्षमता काफी कम हो गई है। सेंटकॉम प्रमुख ने यह भरोसा भी जताया कि ज़्यादातर तय लक्ष्यों पर हवाई हमले पहले ही किए जा चुके हैं।

इससे पहले रविवार को, सीबीएस ने बिना नाम बताए क्षेत्रीय अधिकारियों का हवाला देते हुए दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ हमलों का सिलसिला रोक दिया है ताकि ओमान के साथ तेहरान की बातचीत में कोई रुकावट न आए।

ईरान के विदेश मंत्रालय ने बताया कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य में सुरक्षित आवाजाही के प्रबंधन के लिए सामान्य सिद्धांतों एवं व्यावहारिक तरीकों पर चर्चा करने के लिए, 24 और 25 जुलाई को तेहरान में ईरान और ओमान के बीच उप-विदेश मंत्री स्तर पर बातचीत के कई दौर हुए। मंत्रालय के अनुसार, होर्मुज़ जलडमरूमध्य में शिपिंग को लेकर ईरान और ओमान की बातचीत में प्रगति हुई है लेकिन जलमार्ग की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है।

Pic Credit : ANI

Trending News