Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: जयपुर से लेकर चेन्नई तक, आज ये दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV BJP: नितिन नवीन ने कहा, प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस नहीं मनाएंगे तो क्या राहुल बाबा आपका मनाएंगे | Parmarth TV LPG Prices: आज जयपुर में इतने में मिलेगा सिलेंडर, देख लें प्रमुख शहरों में कीमतें | Parmarth TV PM Kisan Scheme: आपको 24वीं किस्त मिलेगा या नहीं, इस प्रकार चेक करें अपना स्टेटस | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV क्या मोदी सरकार अब राशन कार्ड धारक को फ्री में देगी AC? | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज घट गई है दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तार पर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- राजस्थान से लेकर पश्चिम बंगाल तक… | Parmarth TV रेल में गर्भवती महिलाओं को मिलती है ये विशेष सुविधा, जान लें आप | Parmarth TV Bangladesh में भी ड्रोन बनाने की फैक्ट्री लगाएगा तुर्किये, भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में बढ़ेगा खतरा | Parmarth TV

america funding india : अमेरिकी फंडिंग की जांच होगी | Parmarth TV

america funding india : अमेरिकी फंडिंग की जांच होगी | Parmarth TV

america funding india :  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बहुत बड़ा दावा किया है। उन्होंने यूएसएड योजना के तहत भारत को 21 मिलियन डॉलर दिए जाने का दावा किया है।

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि यह पैसा भारत के चुनाव में किसी और जिताने के लिए दिया गया था। इस पर विवाद हो ही रहा था कि उन्होंने नया दावा किया है और अमेरिकी एड फंड के पैसे को ‘किकबैक’ बताया है।

भारत में इसे लेकर बड़ी चिंता पैदा हुई है और विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि इसकी जांच होगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि देश में कुछ गतिविधियों के लिए यूएसएड की मदद से जुड़ा खुलासा काफी परेशान करने वाला है। (america funding india)

इससे आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप को लेकर चिंता पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि मामले में संबंधित अधिकारी और विभाग जांच करेंगे। गौरतलब है कि यूएसएड की ओर से भारत को 21 मिलियन डॉलर यानी करीब 182 करोड़ रुपए की मदद देने का दावा किया जा रहा है।

ये मदद चुनावों में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए दी जा रही थी। हालांकि अंग्रेजी अखबार ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के मुताबिक 182 करोड़ रुपए की रकम भारत को नहीं बांग्लादेश को दी गई।

also read: नए चेहरे और भाजपा भविष्य!

डोनाल्ड ट्रंप का बयान (america funding india)

बहरहाल, राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले आरोप लगाया है कि बाइडेन प्रशासन किसी और को चुनाव जिताने के लिए फंड दे रहा था। इस पर विवाद हो ही रहा था कि डोनाल्ड ट्रंप ने फिर एक बयान दिया है। (america funding india)

अमेरिकी राष्ट्रपति ने गुरुवार को रिपब्लिकन गवर्नर्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में इस बारे में फिर बात की। उन्होंने भारत में मतदान बढ़ाने के लिए यूएसएड की फंडिंग पर सवाल उठाते हुए इसे ‘किकबैक स्कीम’ बताया है।

उन्होंने आगे कहा, ‘हमारे पास खुद की बहुत सी समस्याएं हैं। मैं इसकी परवाह क्यों करूं’। हालांकि उन्होंने स्पष्ट नहीं किया है कि किस काम के बदले अमेरिकी सरकार यूएसएड के जरिए ‘किकबैक’ दे रही थी।

इससे पहले ट्रंप ने बुधवार को इस मुद्दे पर बोलते हुए बाइडेन प्रशासन पर भारत के चुनाव में दखल देने का आरोप लगाया था। (america funding india)

ट्रंप ने कहा था, ‘हम भारत को 21 मिलियन डॉलर क्यों दे रहे हैं? उनके पास बहुत ज़्यादा पैसा है। वे हमारे हिसाब से दुनिया में सबसे ज्यादा कर लगाने वाले देशों में से एक हैं। हम शायद ही वहां प्रवेश कर पाएं, क्योंकि उनके टैरिफ अधिक हैं’।

Trending News