इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद कनाडा के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने बड़ा फैसला किया है। मार्क कार्नी ने समय से पहले ही चुनाव करवाने का ऐलान कर दिया है।
उन्होंने 28 अप्रैल को जल्द चुनाव कराने का फैसला किया है। पहले कनाडा में चुनाव अक्टूबर महीने में होने वाले थे। कनाडा के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों को अपने अभियान का मुख्य मुद्दा बना दिया है।
दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप कई बार कनाडा की संप्रभुता को खारिज करते हुए उसे अपने देश में मिलाने की बात कह चुके हैं। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अब जल्द ही होने वाले चुनावी जंग को एक देशभक्ति बनाम दबाव की लड़ाई बना दिया है।
खबरों के अनुसार, प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अब इस बात के संकेत दे दिए हैं कि ट्रंप हमें तोडऩा चाहते हैं, लेकिन हम झुकेंगे नहीं। आपका बता दें कि पूर्व बैंकर कार्नी को कनाडा की सेंट्रिस्ट लिबरल पार्टी की ओरसे जस्टिन ट्रूडो के स्थान पर पीएम चुना गया था।
PC:france24
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







