Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

BJP: भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में बताया जा रहा इंफेक्शन | Parmarth TV RBI Rules: बैंक में कर्मचारियों का बर्ताव नहीं रहा आपके साथ सही तो कर सकते हैं यहां पर शिकायत | Parmarth TV LIC: बुढ़ापे की टेंशन होगी खत्म, बहुत ही शानदार है ये प्लान, जीवनभर मिलेगी पेंशन | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, जयपुर, दिल्ली, मुंबई सहित प्रमुख शहरों में ये है रेट | Parmarth TV LPG Prices: जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज ये हैं सिलेंडरों की कीमतें | Parmarth TV नवाज शरीफ और बेनजीर भुट्टो की तरह इमरान खान भी छोड़ सकते हैं पाकिस्तान, सरकार बना रही दबाव | Parmarth TV इंटरनेट पर गलत कंटेंट होने के कारण बच्चों के लिए इस पर पूरी तरह पाबंदी लगाना सही नहीं: Supreme Court | Parmarth TV जियो की भारत से बाहर विस्तार की योजना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज इतनी है सोने-चांदी कीमतें, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV महंगे फ्लाइट टिकटों से यात्रियों को जल्द मिलेगी राहत! फाइनल हो गए हैं नियम, केन्द्र सरकार जल्द ही करेगी ऐसा… | Parmarth TV

कोटा में दो और प्रसूताओं की किडनी फेल होने पर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- यह बेहद दुखद है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं… | Parmarth TV

कोटा में दो और प्रसूताओं की किडनी फेल होने पर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- यह बेहद दुखद है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं… | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोटा में दो और प्रसूताओं की किडनी फेल होने की खबर को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है। गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। 

पूर्व सीएम गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि प्रदेश में प्रसूताओं की किडनी फेल होने की घटनाएं लगातार हो रही हैं और भाजपा सरकार जिम्मेदारी से भागती नजर आ रही है। कोटा में दो और प्रसूताओं की किडनी फेल हो गई है। करीब पांच माह पहले 12 प्रसूताओं की किडनी फेल हुई थी और इनमें से 5 की मृत्यु हो गई थी। जांच कमेटियां वजह नहीं बता पा रही हैं और कोलकाता लैब से रिपोर्ट पांच माह में भी नहीं आई है।

गहलोत ने कहा कि यह बेहद दुखद है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का भट्ठा बैठ गया है। सरकार की संवेदनहीनता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कुछ दिन पूर्व ही कोटा में प्रसूताओं की मौत पर लापरवाही के चलते निलंबित किए गए तीनों डॉक्टरों को क्लीन चिट देकर बहाल कर दिया गया। और अब फिर से नए मामले सामने आ रहे हैं। जब पांच माताओं की मौत के बाद भी कार्रवाई की जगह क्लीन चिट मिल रही हो, तो ऐसी घटनाएं रुकेंगी कैसे?

आखिर भाजपा सरकार की कोई जवाबदेही है या नहीं?
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि आखिर भाजपा सरकार की कोई जवाबदेही है या नहीं? क्या सरकार का काम केवल जांच कमेटियां बनाना और पल्ला झाड़ना रह गया है? सरकार इन घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराकर वास्तविक कारणों का पता लगाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे, ताकि किसी और परिवार को यह दुख न झेलना पड़े।

PC: hindi.oneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Parmarth TV

Trending News