इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबर है कि ये पूर्व दिग्गज क्रिकेटर भी दो पूर्व प्रधानमंत्रियों की तरह देश छोड़ सकते हैं। विपक्षी नेता महमूद खान अचकजई ने आज पीसी में इस प्रकार का दावा किया है।
खबरों के अनुसार, मिल्ली अवामी पार्टी (पीकेएमपी) के अध्यक्ष और पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता अचकचई पख्तूनख्वा ने कहा कि सरकार इमरान पर समझौते के लिए दबाव बना रही है। वे नवाज शरीफ और बेनजीर भुट्टो की तरह देश छोड़कर जा सकते हैं।
उन्होंने अपने दावे के समर्थन में देश के दो पूर्व पीएम नवाज शरीफ और बेनजीर भुट्टो के पुराने मामलों का हवाला देकर ये दावा किया है। इन दोनों को पाकिस्तान छोड़कर विदेश जाना पड़ा था।
आपको बात दें कि इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं। उन्हें सर्वप्रथम तोशाखाना मामले में तीन साल की सजा मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया था। इमरान खान पर सिफर, अल-कादिर ट्रस्ट और इद्दत निकाह समेत कई मामले दर्ज हुए।
PC: cricinfo







