इंटरनेट डेस्क। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके को आज सब-डिविजनल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (एसईएम) की अदालत में पेश किया जाएगा, जिन्हें कल तिरंगा रैली से पहले दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं नेहा बोरा को रिहा कर दिया गया है। हिरासत के खिलाफ करीब 12 घंटे तक चले विरोध-प्रदर्शन और जनदबाव के बाद दिल्ली पुलिस को नेहा बोरा को रिहा कर दिया है। दिल्ली पुलिस द्वारा अभिजीत दीपके को कहां रखा गया है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। खबरों के अनुसार, दीपके के वकील भी अब तक उनसे मुलाकात नहीं कर पाए हैं।
इस संबंध में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। आपको बता दें कि नेहा बोरा की हिरासत की खबर सामने आने के बाद विभिन्न संगठनों और समर्थकों की ओर से इसका विरोध किया गया था। दिल्ली में तिरंगा लहराने और विरोध-प्रदर्शन से जुड़े घटनाक्रम के बीच अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी से विवाद और बढ़ गया है। दीपके की आज एसईएम अदालत में पेशी। इसके साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







