इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से बड़ा कदम उठाया है। उनके इस कदम से भारत को भी बड़ी राहत मिली है। डोनाल्ड ट्रंप ने अब रूस पर सख्त प्रतिबंध लगाने वाले कानून को फिलहाल रोक कर भारत सहित कई देशों को बड़ी राहत दी है।
उन्होंने शुक्रवार को इस फैसले से जुड़े आदेश पर हस्ताक्षर किए और कहा कि यह कदम अमेरिका के राष्ट्रीय हित में है। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इस कानून के माध्यम से रूस से तेल और गैस खरीदने वाले भारत और चीन जैसे देशों पर 100% तक टैरिफ लगाया जा सकता था। अमेरिका इसके पीछे रूस की कमाई के रास्ते बंद करना था, ताकि यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध के लिए उसे पैसा जुटाने में मुश्किल हो।
आपको बात दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ डीजल खरीदने की डील की थी। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले बिल (लिंडसे ग्राहम एक्ट) पर हत्साक्षर किए थे। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने इसे 262-159 वोटों से मंजूरी दी थी।
ये पांच देश रूस से खरीदते हैं सबसे ज्यादा कच्चा तेल
रूस से सबसे अधिक कच्चा तेल खरीदने वाले पांच देशों की अमेरिकी लिस्ट में भारत के साथ ही चीन, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल है। गौरतलब है कि भारत अपनी जरूरत का 88% से अधिक कच्चा तेल दूसरे देशों से खरीदता है। अगस्त 2026 में भारत की ओर से कुल कच्चे तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी करीब 45% थी।
PC: thewire
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







