Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। जोधपुर से सांसद और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संवैधानिक संस्थाओं को लेकर विपक्ष के रवैये पर सवाल उठाए हैं। खबरों की माने तो उन्होंने कहा कि संविधान की आत्मा संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता, स्थायित्व और विश्वसनीयता में बसती है। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में हार के बाद विपक्षी दलों की ओर से इन संस्थाओं पर लगातार सवाल उठाना और उन्हें कमजोर करने की कोशिश करना लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है।
जानकारी के अनुसार शेखावत ने कहा कि न्यायपालिका, निर्वाचन आयोग और सरकार के कामकाज से जुड़ी संस्थाओं पर लगातार सवाल उठाने की प्रवृत्ति लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करती है। देश में लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस और उसके नेतृत्व को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक हितों को पूरा करने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना लंबे समय में देश और लोकतंत्र के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। मतदाता सूची के एसआईआर को लेकर शेखावत ने विपक्ष पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि पंजाब और तमिलनाडु जैसे राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया और चुनावी नतीजों को लेकर विपक्ष वैसा विरोध नहीं करता, जैसा पश्चिम बंगाल में चुनावी परिणामों के बाद देखने को मिलता है।
pc- jansatta
Parmarth TV







