इंटरनेट डेस्क। मेरठ कोर्ट ने आज फिर से बड़ा फैसला सुनाया है। अब कोर्ट ने पति की हत्या करके सांप से डसवाने वाली महिला और उसके प्रेमी को फांसी की सजा सुनाई है। पिछले तीन दिन में कोर्ट ने चार दोषियों को फांसी की सजा सुना दी है।
खबरों के अनुसार, मेरठ जिला कोर्ट ने पति की हत्या करके सांप से डसवाने वाली रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुना दी है।
वारदात के 547 दिन बाद आज सजा का ऐलान करने से पहले न्यायालय ने रविता और अमरदीप का पक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुना। जज ने दोनों से कहा कि तुम दोनों को हत्या का दोषी ठहराया गया है। क्या सजा चाहते हो? इस पर रविता ने कहा कि मेरे तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। उनका ख्याल रखा जाए। वहीं अमरदीप ने कहा कि मां-बाप की देखभाल में कोई कमी न रहे। इसके बाद दोनों दोषी जज के सामने फूट-फूट कर रोने लगे।
आपको बता दें कि मेरठ कोर्ट ने इससे पहले 14 अक्टूबर को नीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा दी थी। गौरतलब है कि रविता ने अमरदीप के साथ मिलकर पति अमित कश्यप की हत्या कर दी थी। इसके बाद सांप डसने से मौत दिखाने के लिए बेड पर सांप छोड़ दिया गया था।
PC: gnttv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







