Parmarth TV
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केकड़ी में अजमेर जिला परिषद के वार्ड संख्या 12 से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी को लेकर फिर से भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है।
अशोक गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ा बयान दिया है। गहलोत ने एक्स के माध्यम से इस संबंध में कहा कि नगरीय निकाय चुनावों में गुंडागर्दी और सत्ता का भरपूर दुरुपयोग करने वाली भाजपा अब पंचायती राज चुनावों में भी वही हथकंडे अपना रही है। केकड़ी में अजमेर जिला परिषद के वार्ड संख्या 12 से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी बेहद निंदनीय है।
चुनाव के बीच विपक्ष के प्रत्याशी को पुलिस कार्रवाई के जरिए मैदान से दूर करने की कोशिश लोकतंत्र पर सीधा हमला है और भाजपा के दबाव में होने वाली ऐसी कार्रवाइयां निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की धज्जियां उड़ाती हैं। जब एफआईआर कई दिन पहले दर्ज हो गई थी तो नामांकन दाखिल करने के बाद ही अचानक गिरफ्तारी क्यों की गई?
नगरीय निकाय चुनावों में भी भाजपा की कार्यशैली से देशभर में उसकी बदनामी हुई थी
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि नगरीय निकाय चुनावों में भी भाजपा की इसी कार्यशैली से देशभर में उसकी बदनामी हुई थी, पर चाल, चरित्र और चेहरे की बात करने वाली भाजपा सुधरने को तैयार नहीं। साफ है कि भाजपा की हालत खस्ता है और हार के डर से वह इस तरह के कृत्य कर रही है। मैंने एसपी, अजमेर से बात कर कहा है कि इनके साथ न्याय सुनिश्चित करें।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







