Parmarth TV
महंगाई के इस दौर में माता-पिता अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए योजनाओं की तलाश में रहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) शुरू की है। यह योजना बेटियों की शिक्षा और शादी के लिए आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है।
योजना का लाभ
इस योजना में 1 साल से 10 साल तक की बेटियों के लिए SSY खाता खोला जा सकता है। इसमें 15 साल तक नियमित निवेश करने पर 21 साल की उम्र में मोटा रिटर्न मिलता है। सरकार द्वारा दी जाने वाली 8.2% सालाना ब्याज दर इसे एक सुरक्षित और लाभकारी निवेश बनाती है।
पात्रता
- योजना का लाभ सिर्फ भारतीय मूल की बेटियों के लिए है।
- हर माता-पिता अपनी दो बेटियों या जुड़वां बेटियों के लिए SSY खाता खोल सकते हैं।
निवेश और रिटर्न
- न्यूनतम निवेश: ₹250 प्रति वर्ष
- अधिकतम निवेश: ₹1.5 लाख प्रति वर्ष
- टैक्स छूट: धारा 80C के तहत निवेश पर टैक्स में छूट
उदाहरण के लिए, अगर कोई व्यक्ति 15 साल तक ₹80,000 सालाना निवेश करता है, तो कुल ₹12 लाख का निवेश होगा। इस पर 8.2% ब्याज दर के हिसाब से ₹24,94,708 ब्याज मिलेगा, जिससे मैच्योरिटी पर कुल ₹36,94,708 का रिटर्न प्राप्त होगा।
Parmarth TV







