Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

लाडली बहना योजना: दिसंबर में आएगी 19वीं किस्त, क्या बढ़ेगी राशि? | Parmarth TV

लाडली बहना योजना: दिसंबर में आएगी 19वीं किस्त, क्या बढ़ेगी राशि? | Parmarth TV

Parmarth TV

मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को 19वीं किस्त की राशि दिसंबर में उनके खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इस बार भी महिलाओं को 1250 रुपये ही मिलेंगे। हालांकि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल्द ही इस राशि को 3000 रुपये तक बढ़ाने का वादा किया है। नवंबर में योजना की 18वीं किस्त 9 नवंबर 2024 को 1.29 करोड़ महिलाओं के खातों में जमा की गई थी। अब सभी की नजर दिसंबर महीने पर है।

क्या 19वीं किस्त में राशि बढ़ेगी?

योजना के तहत 19वीं किस्त के रूप में 1250 रुपये की राशि दिसंबर में ट्रांसफर होगी। हालांकि, महिलाएं उम्मीद कर रही थीं कि इस बार राशि में बढ़ोतरी होगी, लेकिन फिलहाल किसी बदलाव की घोषणा नहीं हुई है।

तीसरे चरण की प्रतीक्षा:

योजना का पहला और दूसरा चरण सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। तीसरे चरण की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, जिसमें 21 से 60 वर्ष की महिलाएं शामिल हो सकेंगी।

राशि बढ़ोतरी का ऐलान कब होगा?

शुरुआत में महिलाओं को 1000 रुपये मिलते थे, जिसे बाद में बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया गया। त्योहारों के दौरान यह राशि कभी-कभी 1500 रुपये तक बढ़ाई गई। हाल ही में मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक तौर पर 3000 रुपये देने की घोषणा की है, लेकिन यह कब से लागू होगा, इसकी कोई जानकारी अभी तक नहीं है।

योजना बंद नहीं होगी:

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि लाडली बहना योजना कभी बंद नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र महिला इस योजना से वंचित नहीं रहेगी।

योजना से महिलाओं के नाम हटाए गए:

हाल ही में, सीधी जिले में योजना से कई महिलाओं के नाम पात्रता न होने के कारण हटा दिए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि कुछ महिलाएं योजना का लाभ गलत तरीके से उठा रही थीं।

योजना का उद्देश्य:

2023 में शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य गरीब और कमजोर महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिली है और यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है।

 


Parmarth TV

Trending News