Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। बिहार से अब दुष्कर्म का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकार आपकी नींद ही उड़ जाएंगी। धर्मनगरी गया ये मामला प्रकाश में आया है।
यहां एक किसान के घर में डकैती करने पहुंचे बदमाशों द्वारा लूटपाट करने के साथ ही महिला से दुष्कर्म कर इसका वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने यहां से एक लाख रुपए और महिला के गले से चेन भी लूट ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को पकड़ भी लिया है।
खबरों के अनुसार, गया जिले के परैया थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात दो युवक एक किसान के घर में डकैती के लक्ष्य से घुसे। यहां पर लूट के दौरान बदमाशों की महिला पर नियत खराब हो गई। यहां पर उन्होंने एक लाख रुपए और महिला के गले से एक चेन लूट लिया। इस दौरान उन्होंने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदता को अंजाम देकर उसका वीडियो भी बना लिया। बताया जा रहा है दोनों आरोपी पड़ोसी ही हैं। एक को पुलिस ने पकड़ लिया है।
PC:m.punjab.punjabkesari
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







