Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। बिहार की राजधानी पटना से अब इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड से काफी मिलता-जुलता हत्या का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मसौढ़ी में गत मंगलवार को शरबत विक्रेता राजेश चौधरी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस की ओर से अब बड़ा खुलासा किया है।
खबरों के अनुसार, हत्या के इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कड़ी पूछताछ में आराेपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपियों द्वारा प्रेम प्रसंग के कारण वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है।
मामले में पुलिस ने तत्काल छानबीन शुरू करते हुए सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।
PC:police.public.
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







