Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। बिहार के कैमूर जिला के मुखराव गांव से एक महिला द्वारा अपने ही सुसर की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। यहां बधार में 50 वर्षीय रामाशीष बिंद की हत्या के मामले में मृतक की बड़ी बहू गुडिय़ा देवी पति कुंज बिहारी बिंद को गिरफ्तार किया है। ससुर द्वारा बहू के साथ अवैध संबंध के लिए दबाव से परेशान होकर ये कदम उठाया गया है।
खबरों के अनुसार, पुलिस से पूछताछ के दौरान गुडिय़ा ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। गुडिय़ा ने बताया कि उसका एक अन्य युवक के साथ अफेयर था, इसकी भनक ससुर को हो हुई। इसके बाद से ही ससुर भी अवैध संबंध बनाने की मांग करने लगा। गुडिय़ा ने इस बात का विरोध किया था, लेकिन ससुर मानने को तैयार नहीं था। गुडिय़ा ने इस बात की जानकारी अपनी सास और ननद को भी दी। उसका पति बाहर रहता था।
इसके बाद बहू ने अपने ससुर की हत्या करने का प्लान बनाया। ससुर ने फोन कर बहू पर मिलने का दबाव बनाता रहा था। इसके बाद ससुर उसे नदी के किनारे चने के खेत में ले गया। इस दौरान उसने गुडिय़ा के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान गुडिय़ा ने मौका पाते ही ससुर को मौत की नींद सुला दी।
PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







