Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। बिहार से एक बार फिर से मानतवा को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है, इसके बारे में जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। अब यहां लखीसराय कबैया थाना क्षेत्र से सामूहिक दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है।
पुलिस ने इस संबंध में जानकरी दी कि सहरसा जिला की पीडि़त युवती ट्रेन से अपने ननिहाल बेगूसराय जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन में उसकी मुलाकात लखीसराय के एक युवक से हुई। इसके बाद युवक झांसा देकर युवती को लखीसराय स्टेशन पर उतार लिया। इसके बाद वह लखीसराय के विभन्नि क्षेत्रों में युवती के साथ घूमता रहा। इस दौरान युवक ने अन्य दोस्तों को भी फोनकर युवती के साथ होने की उन्हें जानकारी दी।
युवती को अपने साथ झांखड़ गांव ले गया युवक
इसके बाद आरोपी युवती को झांखड़ गांव लेकर चला गया। यहां पर सुरक्षित ठिकाना मिलने के बाद युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद युवक के अन्य दोस्तों ने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती ने किसी तरह से कबैया थाने पहुंची। यहां पर पीडि़ता ने आपबीती पुलिस को सुनाई। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने लिया युवक के साथ उसके अन्य साथियों को हिरासत में
पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के साथ उसके अन्य साथियों को हिरासत में लिया। पुलिस द्वारा मामले में अपने स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की ओर से जल्द ही मामले में अन्य खुलासा किया जा सकता है।
PC: unicef
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







