Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। बिहार के गया से दुष्कर्म का एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। इस वारदात के बारे में जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। खबरों के अनुसार, अब यहां दलित विधवा महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है।
यहां बांके बाजार में रौशनगंज थाने विनोबानगर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म की ये वारदात हुई है। इस संबंध पीड़ित महिला ने पास के ही गांव के तीन युवकों पर आरोप लगाया है।
पीड़िता ने इस संबंध में बताया कि मंगलवार की रात करीब 10 बजे वह अपनी छह साल की बेटी को शौच कराने के लिए घर से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान तीन लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद तीनों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
गैंगरेप के बाद महिला बेहोश हो गईं, जिसे मगध मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। एक दलित महिला से गैंगरेप की वारदात के बाद पुलिस ने इस संबंध में अपनी जांच शुरू कर दी है।
PC: ichowk
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







