Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। गाजियाबाद से पिता के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। पिता की हैवानियत के बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। यहां के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक सौतेले पिता द्वारा 11 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पत्नी ने अपने ही पति के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
विजयनगर थाना क्षेत्र निवासी पीडि़त बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि वह घरों में काम कर गुजर-बसर करती है। नौ साल पहले उसके पहले पति की मौत हो गई थी। इसके बाद करीब छह साल पहले रोजी कॉलोनी निवासी आरिफ ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर लिया। आरिफ द्वारा बच्ची की परवरिश का भरोसा दिलाने के बाद दोनों ने शादी कर ली।
इस प्रकार हुआ दुष्कर्म की वारदात का खुलासा
महिला ने बताया कि कुछ दिनों से उसकी 11 साल की बेटी की सेहत खराब थी। मां द्वारा पूछताछ पर बेटी ने सौतेले पिता की घिनौनी हरकत के बारे में खुलासा किया। इस दौरान बच्ची ने अपनी मां को एक माह से दुष्कर्म करने की बात बताई।
पत्नी को बेसुध होने पर करता था बेटी से दुष्कर्म
महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि पति उसे नशीला पदार्थ देकर बेसुध कर देता था। इसके बाद वह बेटी के साथ दुष्कर्म करता था। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।
PC:navinsamachar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







