Parmarth TV
जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में रितु बराला केस में जीरो एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना आज भी जारी है। हालांकि आज कमिश्नर ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया। खबरों के अनुसार, 40 घंटे बाद कमिश्नरेट में धरना दे रहे कांग्रेसियों से आज सुबह कमिश्नर सचिन मित्तल ने मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने जीरो एफआईआर दर्ज करने से इंकार कर दिया है। कांग्रेनिसों ने प्रदर्शन और नारेबाजी की। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा कमिश्नरेट की सीढ़ियों से फिसलकर चोटिल हो गए।
लाठियों के दम पर न आवाज दबेगी, न अन्याय के खिलाफ संघर्ष रुकेगा
वहीं डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा सरकार कान खोलकर सुन लें.. लाठियों के दम पर न आवाज दबेगी, न अन्याय के खिलाफ संघर्ष रुकेगा। रितु बराला को न्याय दिलाने की मांग कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सच्चाई दिखाने वाले पत्रकारों पर लाठीचार्ज निंदनीय एवं भाजपा सरकार की दमनकारी मानसिकता का प्रमाण है।
पत्रकारों और कार्यकर्ताओं पर हुए इस दमन की जवाबदेही तय की जाए
राजस्थान की बेटी को न्याय देने के बजाय आवाज उठाने वालों पर बल प्रयोग करना सरकार की हताशा को उजागर करता है। हमारी मांग है कि पत्रकारों और कार्यकर्ताओं पर हुए इस दमन की जवाबदेही तय की जाए और रितु बराला के मामले में कानून के मुताबिक FIR दर्ज कर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







