Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV Kulgam हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट और निसार डार को किया ढेर | Parmarth TV

Jaipur के रिहायशी इलाके में आया तेंदुआ, सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद, लोगों में दहशत | Parmarth TV

Jaipur के रिहायशी इलाके में आया तेंदुआ, सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद, लोगों में दहशत | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर के रिहायशी इलाकों में एक बार फिर तेंदुए की दस्तक से लोगों के बीच दहशत फैल गई है। शुक्रवार देर रात जयपुर के दुर्गापुरा स्थित लाल बहादुर नगर कॉलोनी में एक तेंदुआ घूमता नजर आया है। इसके फुटेज सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं। इससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

जयपुर शहर के पूर्व सांसद रामचरण बोहरा के आवास के पास स्थित इस कॉलोनी में तेंदुए की चहलकदमी घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ आराम से कॉलोनी की सड़कों पर घूमता नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि तेंदुआ भोजन और पानी की तलाश में शहरी सीमा में आया है।

स्थानीय निवासियों ने तेंदुए के कॉलीनी में घूमने की सूचना तत्काल वन विभाग को दी। इसके बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। वन विभाग की टीम की ओर से रात को ही तेंदुए की तलाश में की गई, जिससे उसे सुरक्षित रूप से पकड़कर वापस जंगल में छोड़ा जा सके।

इस कारण रिहायशी कॉलोनियों में आ जाते हैं तेंदुएं

आपको बता दें कि झालाना और नाहरगढ़ जैसे जंगल होने के कारण पास की रिहायशी कॉलोनियों में तेंदुओं का आना अब आम होता जा रहा है। घनी आबादी वाले क्षेत्र में इसकी मौजूदगी ने कॉलोनीवासियों की चिंता बढ़ा दी है। वन विभाग की ओर से स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने और अपने घरों के दरवाजें बंद रखने की अपील की गई है। खबरों के अनुसार, वन विभाग ने कहा कि तेंदुए को जल्द से जल्द ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया जाएगा।

PC:Social media

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें


Parmarth TV

Trending News