Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Puri Jagannath Temple: विश्व की सबसे बड़ी मंदिर रसोई जगन्नाथ पुरी में प्रसाद कभी नहीं पड़ता कम, हर दिन होता है चमत्कार

Puri Jagannath Temple: विश्व की सबसे बड़ी मंदिर रसोई जगन्नाथ पुरी में प्रसाद कभी नहीं पड़ता कम, हर दिन होता है चमत्कार

ओडिशा के पुरी में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर न केवल भारत का एक प्रमुख तीर्थस्थल है, बल्कि यह कई अनसुलझे रहस्यों और दिव्य घटनाओं का केंद्र भी है। इनमें से सबसे अद्भुत रहस्य है इस मंदिर की विशाल रसोई। इस रसोई की विशेषता यह है कि प्रसाद न कभी कम पड़ता है और न ही बचता है, जिसे भक्त भगवान का चमत्कार मानते हैं।

Publish Date: Sun, 09 Nov 2025 01:26:46 PM (IST)

Updated Date: Sun, 09 Nov 2025 01:26:46 PM (IST)

Puri Jagannath Temple: जगन्नाथ पुरी धाम की रसोई।

HighLights

  1. विश्व की सबसे बड़ी मंदिर रसोई।
  2. सात मिट्टी के बर्तनों का अनोखा क्रम।
  3. कभी कम या अधिक नहीं होता प्रसाद।

धर्म डेस्क: ओडिशा के पुरी में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, श्रद्धा और रहस्य का अद्भुत संगम है। इसी मंदिर की सबसे अनोखी विशेषता है इसकी विशाल रसोई, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी मंदिर रसोई माना जाता है। लगभग 44,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैली यह रसोई हर दिन लाखों श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद तैयार करती है।

naidunia_image

यहां की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि भक्तों की संख्या कितनी भी हो (20 हजार से लेकर 2 लाख तक) महाप्रसाद न कभी कम पड़ता है और न ही अधिक बनता है। मंदिर प्रशासन किसी प्रकार की माप-तौल नहीं करता, फिर भी प्रसाद सभी भक्तों तक पहुंचता है।

बर्तनों का उल्टा क्रम

यहां भोजन पकाने का तरीका बेहद अनोखा है। मिट्टी के सात बर्तन एक के ऊपर एक रखकर लकड़ी की आग पर चढ़ाए जाते हैं। आश्चर्य की बात यह है कि सबसे ऊपर रखा बर्तन सबसे पहले पकता है और फिर नीचे वाले क्रमशः पकते हैं। यह दृश्य भक्तों के लिए भगवान जगन्नाथ का प्रत्यक्ष चमत्कार माना जाता है।

मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा की कृपा

मान्यता है कि इस रसोई में मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा की कृपा सदैव बनी रहती है। कहा जाता है कि यदि प्रसाद तैयार करने वाले रसोइयों के मन में अहंकार या अपवित्रता आ जाए, तो मिट्टी के बर्तन स्वयं टूट जाते हैं, जिससे संकेत मिलता है कि भोजन केवल भक्ति और समर्पण से ही बनाना चाहिए।

Trending News