Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। झारखंड से अब पिता के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र के इस मामले के बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। यहां राजेंद्र नगर में एक पिता द्वारा अपनी ही ग्यारह वर्षीय बेटी के साथ दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
पिता ने होली की रात ग्यारह बजे इस शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। पीडि़ता की मां की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता पत्नी से छुपकर बेटी को पड़ोसी के घर जाने का बहाना कर घर से बाहर ले गया। जहां उसका आरोपी मित्र गाड़ी लेकर उनका इंतजार कर रहा था। इसके बाद आरोपी पिता और उसका मित्र बेटी के साथ पास के पहाड़ी पहुंचा। इसके बाद यहां पर दोनों ने मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
मां के पास जाकर रोने लगी मासूम बच्ची
इसके बाद किसी प्रकार बच्ची घर पहुंची और मां के सीने में मुंह छिपाकर रोने लगी। इसके बाद बच्ची ने पिता की इस करतूत के बारे में जानकारी मां को दी। इसके बाद मासूम बच्ची को लेकर मां थाने पहुंची। महिला ने अपने पति और मित्र के खिलाफ इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच में भेजने के बाद आरोपी के गिरफ्तारी की तलाश शुरू की। पुलिस ने रविवार शाम एक आरोपी लख्खी चंद्र को पकड़ लिया। जबकि आरोपी पिता की तलाश जारी है।
PC:thehindu
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







