Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। देश में दुष्कर्म की खबरें आना बंद नहीं हो रही है। किसी न किसी राज्य से रोजाना ऐसी घटनाओं के बारे में सुनने को मिल ही जाता है। अब दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-69 ट्रांसपोर्ट नगर ऐसा ही मामला सामने आया है।
यहां पर एक कंपनी में साफ-सफाई का काम करने वाली किशोरी से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में एक युवक पर किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ ओयो होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ है।
पीडि़ता के भाई ने नोएडा फेज-3 पुलिस थाने में इस संबंध में शिकायत की है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दिल्ली संगम विहार निवासी पीडि़त लडक़ी के भाई ने पुलिस को जानकारी दी कि वह मौजूदा समय में परिवार के साथ सेक्टर-123 स्थित एक घर में किराए पर रहते हैं। भाई ने पुलिस को बताया कि उनकी 16 साल की बहन ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक कंपनी में साफ-सफाई का काम करती है। यहीं पर मूलरूप से फरीदाबाद निवासी एजाज नामक एक युवक भी काम करता है।
ओयो होटल में किया दुष्कर्म
17 नवंबर को उनकी बहन घर नहीं पहुंची। इसके बाद सेक्टर-66 के ओयो होटल में बहन के होने की जानकारी मिली। भाई ने बताया कि यहां पर आरोपी ने बहन के साथ दुष्कर्म किया है। इसके बाद पुलिस ने लडक़ी का बयान लिया। लडक़ी के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एजाज को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
PC:tricitytoday
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







