Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

Rajasthan: उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अब दे दी है इस बात की मंजूरी, प्रदेश के लोगों को मिलेगा फायदा | Parmarth TV

Rajasthan: उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अब दे दी है इस बात की मंजूरी, प्रदेश के लोगों को मिलेगा फायदा | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने अब प्रदेश के लोगों एक और बड़ी सौगात दी है। रविवार को आरएसआरडीसी मुख्यालय में आयोजित राजस्थान स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की 127वीं बोर्ड बैठक उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कोटपूतली कुचामन रोड के चौड़ाइकरण एवं नवीनीकरण कार्य के लिए 169 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की।


उन्होंने इस काम को 18 माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए।  उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सडक़ निर्माण हेतु एफडीआर (फुल डेप्थ रिक्रिएशन) तकनीक का इस्तेमाल करें। गौरतलब है की इस तकनीक में पहले पुरानी सडक़ को उखाड़ा जाता है और उसी सामग्री का इस्तेमाल करके नई सडक़ बनाई जाती है।


उप मुख्यमंत्री ने सडक़ एवं अन्य निर्माण कार्यों में प्लास्टिक वेस्ट के इस्तेमाल करने तथा पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए भविष्य में एनवायरमेंट फ्रेंडली तकनीक से ग्रीन कंस्ट्रक्शन द्वारा सडक़ एवं भवन निर्माण के निर्देश दिए। बैठक में वित्तीय वर्ष 2023- 24 की बैलेंस शीट एवं वित्तीय लेखा पारित किया गया। वर्ष 2023 -24 में आरएसआरडीसी का कुल टर्नओवर 3448.46 करोड़ रुपए रहा तथा  आरएसआरडीसी 122.19 करोड़ का लाभ हुआ।

PC: dipr.rajasthan

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News