Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। अपने मुखर अंदाज और बयानबाजी की वजह से राजस्थान की राजनीति की सुर्खियों में रहने वाले प्रदेश के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने फिर से बड़ा बयान दिया है। उनके इस बयान से फिर से प्रदेश की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है।
सवाई माधोपुर मीणा समाज के मत्स्य जयंती और होली मिलन समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता किरोड़ी लाल मीणा ने बोल दिया कि चुनावों के दौरान सारी शक्तियां मुझे हराना चाहती थी, लेकिन सवाई माधोपुर की जनता ने मेरी लाज रखी और चुनाव जीता दिया। उन्होंने इस दौरान ये भी बाल दिया कि लोगों ने जीजान से मुझे जिताया, लेकिन पर्ची ऊपर से आ गई तो मैं भी क्या करता, आप समझ सकते हैं।
ऊपर से मेरे को कहा गया कि मैं काम करूं तो अब मैं काम करूंगा
उन्होंने इस दौरान भजनलाल सरकार के कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफे को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस दौरान बोल दिया कि मैंने मंत्री बनने के बाद ही मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। मुझे इस्तीफा दिए नौ माह से भी अधिक का वक्त हो गया है, लेकिन मेरा इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया। भाजपा नेता ने बोल दिया कि अब ऊपर से मेरे को कहा गया कि मैं काम करूं तो अब मैं काम करूंगा। कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने अब बोल दिया कि वह प्रदेश और अपने विधानसभा क्षेत्र में इस तरह का काम करके दिखाएंगे कि ना तो अब तक किसी ने किया होगा और ना आने वाले समय में कोई कर पाएगा।
PC: prabhasakshi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







