Parmarth TV
जयपुर। राजस्थान में 9 से 11 दिसम्बर तक राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन किया जाएगा। इसे सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपनी ओर से विशेष प्रयास कर रहे हैं। सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट की तैयारियों की समीक्षा की। इस बैठक में उन्होंने कई निर्णय लिए हैं।
सीएम भजनलाल ने बैठक में बताया गया कि समिट के दौरान विकसित भारत-विकसित राजस्थान थीम पर एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राजस्थान तथा समिट में भाग लेने वाले विभिन्न देशों के अलग-अलग जोन होंगे।
राजस्थान जोन में प्रदेश के प्रमुख उद्योगों, खनिजों, पर्यटन स्थलों तथा कला-संस्कृति के बारे में एलईडी स्क्रीन, 3-डी प्रजेंटेशन तथा विभिन्न मॉडल्स के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। इस दौरान राजस्थान में नए क्षेत्रों में औद्योगिक सम्भावनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी। प्रदर्शनी में वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट के तहत जयपुर के सांगानेरी प्रिंट सहित अन्य जिलों के प्रमुख उत्पादों को दर्शाते हुए 3-डी तकनीक के माध्यम से राजस्थान के रमणीय एवं पर्यटन स्थलों के बारे में बताया जाएगा। संभवत: ऐसा पहली बार होगा।
PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Parmarth TV







