Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के चुरू में भारतीय वायु सेना का फाइटर जेट क्रैश होने की खबर सामने आई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक यह जगुआर फाइटर जेट है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। चुरू एसपी जय यादव ने बताया कि राजलदेसर थाना क्षेत्र के गांव भाणूदा में प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें दो लोगों की मौत हुई है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह ब्रिटिश-फ्रेंच सुपरसोनिक जेट अटैक एयरक्राफ्ट है। यह ग्राउंड अटैक और एंटी शिप मिशन में प्रयोग होने वाला सटीक स्ट्राइक विमान है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो दुर्घटनाग्रस्त विमान भारतीय सेना से जुड़ा बताया जा रहा है। मलबे के पास से एक पायलट का शव बरामद हुआ है
चूरू एसपी जय यादव ने बताया कि राजलदेसर थाना क्षेत्र के गांव भाणूदा में प्लेन क्रैश हुआ है। मौके पर राजलदेसर पुलिस को भेजा गया है।
pc-ndtv.in
Parmarth TV







