Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gyanesh Kumar: चुनाव आयोग की साख पर उठे सवाल तो सीईसी ज्ञानेश कुमार ने दोनों चुनाव आयुक्तों को बुलाया चाय पर | Parmarth TV National Weather Forecast: बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, यूपी, बिहार सहित 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV INDIA Alliance: विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक आज, ईसी के खिलाफ बनेगी रणनीति, अखिलेश नहीं होंगे शामिल | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जयपुर सहित इन जिलों के जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV Maharashtra: अमरावती जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, 18 लोग गंभीर रूप से घायल | Parmarth TV LPG Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें | Parmarth TV Government Scheme: फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने पर अब लोग नहीं होंगे राशन से वंचित, सरकार ने बदल दिया है सिस्टम | Parmarth TV होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर हुआ मिसाइल हमला, 5 भारतीय थे सवार, Trump ने ठुकरा दिया है ये प्रस्ताव | Parmarth TV Rajasthan: अब चुनी जाएगी गांवों की सरकार, पंचायती राज चुनाव कार्यक्रम का ऐलान, चार चरणों में होगा मतदान | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने मिलेंगे 9,250 रुपए, बस एक बार कर दें ऐसा | Parmarth TV

Rajasthan: भजनलाल सरकार ने अब अनुसूचित जाति के लोगों के लिए शुरू की ये योजना, फ्री में मिलेगी ये सुविधा | Parmarth TV

Rajasthan: भजनलाल सरकार ने अब अनुसूचित जाति के लोगों के लिए शुरू की ये योजना, फ्री में मिलेगी ये सुविधा | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। भजनलाल सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के मूल निवासी को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन से जुड़े पांच ऐतिहासिक स्थलों-पंचतीर्थ की नि:शुल्क रेल यात्रा कराएगी। 

बाबा साहब के सामाजिक न्याय और समानता के विचारों का प्रसार करने के उद्देश्य से सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने ये अभिनव पहल की है। सरकार अब प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के मूल निवासी को बाबा साहब के जीवन से जुड़े उन पांच ऐतिहासिक स्थलों-पंचतीर्थ की नि:शुल्क रेल यात्रा कराएगी, जिनसे उनके महान व्यक्तित्व का साक्षात्कार होता है। मुख्यमंत्री भजनलाल के निर्देश पर यह योजना ‘वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना’ की तर्ज पर संचालित की जा रही है।

इन प्रसिद्ध स्थानों की करवाई जाएगी यात्रा

इस योजना के अंतर्गत बाबा साहब की जन्मभूमि-महू (मध्यप्रदेश), दीक्षा भूमि-नागपुर (महाराष्ट्र), महापरिनिर्वाण भूमि-दिल्ली/अलीपुर, चैत्य भूमि-मुंबई, इंदू मिल-मुंबई (वर्तमान में स्मारक के रूप में विकसित) की यात्रा कराई जाएगी। इन सभी स्थलों तक यात्रियों को रेल मार्ग से पहुंचाया जाएगा। यात्रा, आवास और भोजन का सम्पूर्ण व्यय राज्य सरकार द्वारा ही वहन किया जाएगा। 

इन लोगों को यात्रा करने का मिलेगा मौका 

भजनलाल सरकार की इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाला व्यक्ति राजस्थान का मूल निवासी एवं अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित होना चाहिए। आवेदक आयकर दाता नहीं होना चाहिए तथा उसके पास जनआधार कार्ड अनिवार्य रूप से होना चाहिए। आवेदक किसी संक्रामक रोग (जैसे कोविड, टीबी) से ग्रसित नहीं होना चाहिए। आवेदन के साथ चिकित्सीय प्रमाण पत्र अनिवार्य है। यात्रा के लिए आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किए जा सकते हैं।

PC: dipr.rajasthan 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News