Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gyanesh Kumar: चुनाव आयोग की साख पर उठे सवाल तो सीईसी ज्ञानेश कुमार ने दोनों चुनाव आयुक्तों को बुलाया चाय पर | Parmarth TV National Weather Forecast: बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, यूपी, बिहार सहित 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV INDIA Alliance: विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक आज, ईसी के खिलाफ बनेगी रणनीति, अखिलेश नहीं होंगे शामिल | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जयपुर सहित इन जिलों के जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV Maharashtra: अमरावती जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, 18 लोग गंभीर रूप से घायल | Parmarth TV LPG Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें | Parmarth TV Government Scheme: फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने पर अब लोग नहीं होंगे राशन से वंचित, सरकार ने बदल दिया है सिस्टम | Parmarth TV होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर हुआ मिसाइल हमला, 5 भारतीय थे सवार, Trump ने ठुकरा दिया है ये प्रस्ताव | Parmarth TV Rajasthan: अब चुनी जाएगी गांवों की सरकार, पंचायती राज चुनाव कार्यक्रम का ऐलान, चार चरणों में होगा मतदान | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने मिलेंगे 9,250 रुपए, बस एक बार कर दें ऐसा | Parmarth TV

दुनिया में मचने वाली है तबाही… 2025 को लेकर बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस ने की थी डराने वाली भविष्यवाणी, जानिए उन्होंने ऐसा क्या कहा

दुनिया में मचने वाली है तबाही… 2025 को लेकर बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस ने की थी डराने वाली भविष्यवाणी, जानिए उन्होंने ऐसा क्या कहा

बाबा वेंगा जिन्हें बाल्कन के नास्त्रेदमस के रूप में जाना जाता है अपनी भविष्यवाणियों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने साल 2025 के लिए भी कई भविष्यवाणियां की थीं जिनमें यूरोप में युद्ध और आर्थिक तबाही शामिल है। म्यांमार में हाल ही में आए भूकंप के बाद उनकी भविष्यवाणियां फिर से चर्चा में हैं हालांकि 2025 को लेकर उनके विशिष्ट भूकंप पूर्वानुमान की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

By Dheeraj Belwal

Publish Date: Fri, 25 Jul 2025 04:12:13 PM (IST)

Updated Date: Fri, 25 Jul 2025 04:12:13 PM (IST)

बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी (फाइल फोटो)

धर्म डेस्क। क्या साल 2025 के अंत तक तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है? ऐसे सवाल लोगों के मन में इसलिए आ रहे हैं क्योंकि इस तरह की कई भविष्यवाणी की गई है, जिसने सारी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा और नोस्ट्राडेमसका मानना ​​है कि साल 2025 के अंत से पहले बड़े पैमाने पर युद्ध छिड़ जाएगा। हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य टकराव के बाद पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया था। सोशल मीडिया पर बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां वायरल हो रही है।

नास्त्रेदमस द्वारा की गई भविष्यवाणी

नास्त्रेदमस की चर्चित किताब “Les Prophéties” के हवाले से दावा किया जा रहा है कि 2025 में दुनिया एक ऐसे युद्ध की चपेट में आ सकती है, जो भयानक तबाही ला सकता है। इसमें लाखों लोग प्रभावित होंगे, वैश्विक अर्थव्यवस्था को झटका लगेगा और मानवता एक गंभीर संकट से गुजर सकती है।

इस किताब में किसी विशेष देश का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन भारत-पाकिस्तान के हालिया संघर्ष ने इस भविष्यवाणी को नए सिरे से चर्चा में ला दिया है। 2025 में युद्ध के बारे में नास्त्रेदमस ने यूरोप में एक युद्ध के बारे में लिखा था जो ब्रिटेन को गहराई से प्रभावित करेगा।

बाबा वेंगा ने की थी ये भविष्यवाणी

बुल्गारिया की प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा के नाम से भी कई भविष्यवाणियां सामने आई हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने दशकों पहले ही दक्षिण एशिया के एक इस्लामिक देश की बर्बादी की बात की थी। जब भारत ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई की तो कई लोग बाबा वेंगा की भविष्यवाणी को सच मानने लगे।

ये भी पढ़ें- Nag Panchami 2025: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, धन की तंगी से मिलेगा छुटकारा, हो जाएंगे मालामाल

बाबा वंगा, जिन्हें अक्सर ‘बाल्कन का नास्त्रेदमस’ कहा जाता है, उनका जन्म 1911 में हुआ था और 1996 में उनका निधन हो गया। उनकी भविष्यवाणियां वैश्विक चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उन्होंने कथित तौर पर 9/11, राजकुमारी डायना की मौत और यहां तक कि हाल ही में जलवायु-संचालित प्राकृतिक आपदाओं की भी भविष्यवाणी की थी।

2025 के लिए बाबा वंगा ने कथित तौर पर भयंकर भूकंप और एक बड़े सैन्य संघर्ष की भविष्यवाणी की है। म्यांमार और थाईलैंड में हाल ही में आए घातक भूकंप उनकी चेतावनी से मेल खाते प्रतीत होते हैं।

Trending News