Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

aap: पंजाब सीएम को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोकने का AAP ने लगाया आरोप, 50 हजार के जुर्माने की भी कही बात, केंद्र को लिया निशाने पर | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: नहीं मिली राहत, कंपनियों ने आज इतनी तय कर दी हैं कीमतें | Parmarth TV PM Kisan Yojana: ये तीन काम पूरे होने पर ही मिलेगा 24वीं किस्त का लाभ, एक भी नहीं हुआ पूरा तो… | Parmarth TV Delhi High Court ने सौरव दास व आशुतोष रांका को लगाई फटकार, दोनों ने वापस ले ली है ये याचिका | Parmarth TV Gold-Silver Prices: सोना 1,884 और चांदी 2,900 रुपए हुई सस्ती, ये है आज का भाव | Parmarth TV सेंसेक्स 830 अंक चढ़ने के बाद 623 अंक लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina: दिसंबर में अपने देश लौटेगी पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना,कहा- ये मेरी जिम्मेदारी, चाहे मुझे मार डाले… | Parmarth TV Bihar: चाचा के थे भतीजे की पत्नी से अवैध संबंध, मौज मस्ती करते देख पति का दुख था मन, विरोध किया तो चाचा ने मार दी 6 गोलियां | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: कब-कब निकाला जा सकता है पैसा, जान लें योजना से जुड़े ये नियम | Parmarth TV Bank Holiday: आज भी हैं बुधवार को बैंक बंद, जा रहे हैं तो एक बार जरूर करले चेक | Parmarth TV

Rajasthan Panchayati Raj Elections: प्रथम चरण की वोटिंग के लिए आज रवाना होंगे मतदान दल | Parmarth TV

Rajasthan Panchayati Raj Elections: प्रथम चरण की वोटिंग के लिए आज रवाना होंगे मतदान दल | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण के तहत जयपुर जिले की आठ पंचायत समितियों एवं जिला परिषद के वार्डों में मतदान 22 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक ईवीएम के माध्यम से मतदान होगा। इसके लिए आज भवानी निकेतन फार्मेसी कॉलेज परिसर से मतदान दल ईवीएम, मतदान सामग्री एवं आवश्यक चुनावी व्यवस्थाओं के साथ निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे। 

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि  बताया कि चौमूं पंचायत समिति में 25 वार्डों के लिए 144 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1 लाख 38 हजार 595 मतदाता मतदान करेंगे। दूदू में 15 वार्डों के लिए 75 मतदान केंद्रों पर 66 हजार 333 मतदाता, गोविंदगढ़ में 19 वार्डों के लिए 103 मतदान केंद्रों पर 1 लाख 1 हजार 878 मतदाता तथा झोटवाड़ा में 15 वार्डों के लिए 62 मतदान केंद्रों पर 58 हजार 648 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

7 लाख 43 हजार 640 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग 
इसी प्रकार जोबनेर पंचायत समिति में 19 वार्डों के लिए 107 मतदान केंद्रों पर 93 हजार 576 मतदाता, किशनगढ़ रेनवाल में 19 वार्डों के लिए 109 मतदान केंद्रों पर 1 लाख 152 मतदाता, मौजमाबाद में 17 वार्डों के लिए 96 मतदान केंद्रों पर 93 हजार 950 मतदाता तथा सांभर में 17 वार्डों के लिए 101 मतदान केंद्रों पर 90 हजार 508 मतदाता मतदान करेंगे। इस प्रकार प्रथम चरण में आठ पंचायत समितियों के कुल 146 वार्डों के लिए 797 मतदान केंद्रों पर कुल 7 लाख 43 हजार 640 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Parmarth TV

Trending News