Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, यूपी, बिहार सहित 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV INDIA Alliance: विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक आज, ईसी के खिलाफ बनेगी रणनीति, अखिलेश नहीं होंगे शामिल | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जयपुर सहित इन जिलों के जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV Maharashtra: अमरावती जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, 18 लोग गंभीर रूप से घायल | Parmarth TV LPG Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें | Parmarth TV Government Scheme: फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने पर अब लोग नहीं होंगे राशन से वंचित, सरकार ने बदल दिया है सिस्टम | Parmarth TV होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर हुआ मिसाइल हमला, 5 भारतीय थे सवार, Trump ने ठुकरा दिया है ये प्रस्ताव | Parmarth TV Rajasthan: अब चुनी जाएगी गांवों की सरकार, पंचायती राज चुनाव कार्यक्रम का ऐलान, चार चरणों में होगा मतदान | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने मिलेंगे 9,250 रुपए, बस एक बार कर दें ऐसा | Parmarth TV आमजन को लगा बड़ा झटका, Petrol ₹5 और Diesel 3 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा | Parmarth TV

Rajasthan weather update: आज से फिर से शुरू होगा तेज बारिश का दौर, प्रदेश के 11 जिलों के लिए जारी हुआ है येलो अलर्ट | Parmarth TV

Rajasthan weather update: आज से फिर से शुरू होगा तेज बारिश का दौर, प्रदेश के 11 जिलों के लिए जारी हुआ है येलो अलर्ट | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। कई जिलों में इस सत्र में हुई भारी बारिश के कारण राजस्थान के ज्यादा बांध भर चुके हैं। टोंक, अजमेर, जयपुर जिले की लाइफलाइन के जाने वाले बीसलपुर बांध के पूरी तरह से भरने के बाद गुरुवार को गेट खोले गए। जुलाई माह में पहली बार इस बांध के गेट खोले गए है।

प्रदेश में आज से से फिर तेज बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग की ओर से आज के लिए 11 जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश का ये दौर कल तक जारी रहेगा। वहीं 27 और 28 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले माह की पहली तारीख से फिर से बारिश का दौर धीमा पड़ेगा।

गत 24 घंटे के दौरान इन जिलों में हुई बारिश
गत 24 घंटे के दौरान जोधपुर, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, कोटा, श्रीगंगानगर, करौली सहित कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सिरोही में 19.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

राजधानी जयपुर में 35.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान हुआ रिकॉर्ड
वहीं राजधानी जयपुर में 35.6 डिग्री, सीकर में 34.5 डिग्री, कोटा में 33.1 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 31.3 डिग्री, बाड़मेर में 36.4 डिग्री, गुरुवार को अजमेर में 32.8 डिग्री, भीलवाड़ा 32.0 डिग्री, जैसलमेर में 36.1 डिग्री, जोधपुर में 33.2 डिग्री, बीकानेर में 37.7 डिग्री, चूरू में 37.2 डिग्री, डूंगरपुर में 31.5 में डिग्री, जालौर में 33.0 डिग्री, करौली में 35.0 डिग्री और दौसा में 35.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को रिकॉर्ड किया गया है।

PC:patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News