Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, यूपी, बिहार सहित 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV INDIA Alliance: विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक आज, ईसी के खिलाफ बनेगी रणनीति, अखिलेश नहीं होंगे शामिल | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जयपुर सहित इन जिलों के जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV Maharashtra: अमरावती जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, 18 लोग गंभीर रूप से घायल | Parmarth TV LPG Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें | Parmarth TV Government Scheme: फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने पर अब लोग नहीं होंगे राशन से वंचित, सरकार ने बदल दिया है सिस्टम | Parmarth TV होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर हुआ मिसाइल हमला, 5 भारतीय थे सवार, Trump ने ठुकरा दिया है ये प्रस्ताव | Parmarth TV Rajasthan: अब चुनी जाएगी गांवों की सरकार, पंचायती राज चुनाव कार्यक्रम का ऐलान, चार चरणों में होगा मतदान | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने मिलेंगे 9,250 रुपए, बस एक बार कर दें ऐसा | Parmarth TV आमजन को लगा बड़ा झटका, Petrol ₹5 और Diesel 3 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा | Parmarth TV

भाजपा के नए अध्यक्ष की तलाश के बीच ही उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar ने अचानक दिया इस्तीफा, अब लग रहे हैं ऐसा होने के कयास | Parmarth TV

भाजपा के नए अध्यक्ष की तलाश के बीच ही उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar ने अचानक दिया इस्तीफा, अब लग रहे हैं ऐसा होने के कयास | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। संसद के मानसूत्र सत्र के पहले दिन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया है। खबरों के अनुसार, जगदीप धनखड़ ने सोमवार शाम स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया।

इसके साथ ही जगदीप धनखड़ आजादी के बाद कार्यकाल के दौरान इस्तीफा देने वाले देश के तीसरे राष्ट्रपति बन गए हैं। वीवी गिरी और आर वेंकटरमन इससे पहले ऐसा कर चुके है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद से मोदी सरकार के अलावा भाजपा में भी बड़े बदलावों के संकेत मिलने लगे हैं। धनखड़ ने अपने पद से ऐसे समय पर इस्तीफा दिया जब भारतीय जनता पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश में जुटी हुई है।

अब भाजपा को पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही नए उपराष्ट्रपति की भी तलाश करनी होगी। एडीए सरकार में शामिल अन्य दलों को साथ लेकर उसे उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार की तलाश करनी होगी। वहीं भाजपा को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए ऐसे उम्मीदवार की तलाश है, जो 2029 के लोकसभा चुनाव की दिशा तय करने में मददगार बन सके। साथ ही एनडीए सरकार की उपलब्धियों को भी आगे बढ़ा सके।

मोदी सरकार की कैबिनेट विस्तार के भी कयास
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद से मोदी सरकार की कैबिनेट विस्तार के भी कयास लगने लगे हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ जानकार नहीं दी गई है। खबरों के अनुसार, कैबिनेट में कुछ नए चेहरे शामिल किया जा सकता है। वहीं, कुछ मौजूदा मंत्रियों को नए पदों पर भेजने के संकेत भी मिल रहे हैं।

PC:thestatesman
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News