Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, यूपी, बिहार सहित 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV INDIA Alliance: विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक आज, ईसी के खिलाफ बनेगी रणनीति, अखिलेश नहीं होंगे शामिल | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जयपुर सहित इन जिलों के जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV Maharashtra: अमरावती जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, 18 लोग गंभीर रूप से घायल | Parmarth TV LPG Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें | Parmarth TV Government Scheme: फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने पर अब लोग नहीं होंगे राशन से वंचित, सरकार ने बदल दिया है सिस्टम | Parmarth TV होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर हुआ मिसाइल हमला, 5 भारतीय थे सवार, Trump ने ठुकरा दिया है ये प्रस्ताव | Parmarth TV Rajasthan: अब चुनी जाएगी गांवों की सरकार, पंचायती राज चुनाव कार्यक्रम का ऐलान, चार चरणों में होगा मतदान | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने मिलेंगे 9,250 रुपए, बस एक बार कर दें ऐसा | Parmarth TV आमजन को लगा बड़ा झटका, Petrol ₹5 और Diesel 3 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा | Parmarth TV

Ghode Ki Naal Tips: शनि की ढैय्या-साढ़ेसाती से बचाएगा घोले की नाल का छल्ला, इस तरह करें धारण

Ghode Ki Naal Tips: शनि की ढैय्या-साढ़ेसाती से बचाएगा घोले की नाल का छल्ला, इस तरह करें धारण

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि ग्रह का कुप्रभाव जीवन में अनेक बाधाएं और मानसिक तनाव उत्पन्न करता है। शनि की ढैय्या या साढ़ेसाती से राहत के लिए लोहे का दान, पूजा और घोड़े की नाल का छल्ला धारण करना प्रभावी उपाय माने जाते हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sun, 27 Jul 2025 02:18:03 PM (IST)

Updated Date: Sun, 27 Jul 2025 02:19:43 PM (IST)

घोले की नाल के छल्ले के कई फायदे हैं। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. शनि का प्रभाव जीवन में संघर्ष और तनाव बढ़ाता है।
  2. ढैय्या-साढ़ेसाती में कष्ट और आर्थिक बाधाएं आती हैं।
  3. लोहे का दान शनिदेव को प्रसन्न करने का उपाय है।

धर्म डेस्क, इंदौर। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि ग्रह का प्रभाव जीवन में नकारात्मक होता है। आपको कई प्रकार की कठिनाइयों और अवरोधों का सामना करना पड़ाता है। किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि की ढैय्या, साढ़ेसाती, महादशा चल रही हो, तो उसका जीवन संघर्षों और मानसिक तनाव से भर सकता है।

इस स्थिति से मुक्ति पाने के लिए कई उपाय बताए हैं, जिनमें लोहे का दान, शनि मंत्रों का जाप और शनिदेव की पूजा प्रमुख हैं। इन्हीं उपायों में एक महत्वपूर्ण उपाय है घोड़े की नाल से बना छल्ला, जिसे पहनने से शनिदेव के कुप्रभाव को कम किया जा सकता है।

घोड़े की नाल का छल्ला क्यों है खास?

  • घोड़े की नाल को हमेशा से शुभ और रक्षात्मक माना गया है। विशेष रूप से काले घोड़े के पिछले पैरों से निकली नाल का छल्ला बहुत प्रभावशाली माना जाता है। इसे शनिवार के दिन विशेष पूजा-पाठ के बाद दाहिने हाथ की मध्यमा (बीच वाली) उंगली में धारण करना चाहिए।
  • इससे शनि के कुप्रभाव में कमी आती है। व्यक्ति को नकारात्मक ऊर्जा और बुरी आत्माओं से भी सुरक्षा मिलती है। आपकी जीवन की समस्याएं धीरे-धीर खत्म होना शुरू हो जाती हैं।

व्यापार में मिलता है लाभ

ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि कई लोग लगातार आर्थिक समस्याओं, नौकरी में बाधा या व्यापार में नुकसान का सामना करते हैं। उनके लिए यह छल्ला लाभकारी हो सकता है। घोड़े की नाल का छल्ला शनि दोष को दूर करता है। जीवन में स्थायित्व, धन वृद्धि और मनोबल भी प्रदान करता है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Trending News