Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, यूपी, बिहार सहित 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV INDIA Alliance: विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक आज, ईसी के खिलाफ बनेगी रणनीति, अखिलेश नहीं होंगे शामिल | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जयपुर सहित इन जिलों के जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV Maharashtra: अमरावती जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, 18 लोग गंभीर रूप से घायल | Parmarth TV LPG Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें | Parmarth TV Government Scheme: फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने पर अब लोग नहीं होंगे राशन से वंचित, सरकार ने बदल दिया है सिस्टम | Parmarth TV होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर हुआ मिसाइल हमला, 5 भारतीय थे सवार, Trump ने ठुकरा दिया है ये प्रस्ताव | Parmarth TV Rajasthan: अब चुनी जाएगी गांवों की सरकार, पंचायती राज चुनाव कार्यक्रम का ऐलान, चार चरणों में होगा मतदान | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने मिलेंगे 9,250 रुपए, बस एक बार कर दें ऐसा | Parmarth TV आमजन को लगा बड़ा झटका, Petrol ₹5 और Diesel 3 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा | Parmarth TV

Rajasthan weather update: जयपुर में आधी रात को हुई तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी कर दिया है ये अलर्ट | Parmarth TV

Rajasthan weather update: जयपुर में आधी रात को हुई तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी कर दिया है ये अलर्ट | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एक बार फिर से भारी बारिश का दौर शुरू हो चुका है। राजधानी जयपुर में रात को भारी बारिश हुई। आज सुबह से ही यहां पर रिमझिम बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग की ओर से आज के लिए प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

खबरों के अनुसार, उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम ने अब डिप्रेशन का रूप लेने के कारण मौसम में बदलाव आया है। ये अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल और इससे सटे उत्तर ओडिशा, झारखंड की ओर आगे बढ़ सकता है। इसका प्रभाव राजस्थान सहित अन्य राज्यों पर देखने को मिल सकता है।

इसी के प्रभाव से राजस्थान में आगामी कुछ दिन भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से आज के लिए पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भारी बारिश की गतिविधियों में और इजाफा होने के साथ कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में 27 जुलाई को अत्यंत भारी बारिश होने का है अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में 27 जुलाई को अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। बारिश का ये दौर इस महीने जारी रहेगा। पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भारी व अतिभारी बारिश का दौर 28 से 31 जुलाई के दौरान जारी रहने का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है।

इस दौरान पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में भी मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। शुक्रवार को पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग की ओर से शुक्रवावार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान श्रीगंगानगर में 38.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान सिरोही में 20.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News