Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, यूपी, बिहार सहित 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV INDIA Alliance: विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक आज, ईसी के खिलाफ बनेगी रणनीति, अखिलेश नहीं होंगे शामिल | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जयपुर सहित इन जिलों के जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV Maharashtra: अमरावती जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, 18 लोग गंभीर रूप से घायल | Parmarth TV LPG Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें | Parmarth TV Government Scheme: फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने पर अब लोग नहीं होंगे राशन से वंचित, सरकार ने बदल दिया है सिस्टम | Parmarth TV होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर हुआ मिसाइल हमला, 5 भारतीय थे सवार, Trump ने ठुकरा दिया है ये प्रस्ताव | Parmarth TV Rajasthan: अब चुनी जाएगी गांवों की सरकार, पंचायती राज चुनाव कार्यक्रम का ऐलान, चार चरणों में होगा मतदान | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने मिलेंगे 9,250 रुपए, बस एक बार कर दें ऐसा | Parmarth TV आमजन को लगा बड़ा झटका, Petrol ₹5 और Diesel 3 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा | Parmarth TV

ईडी पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को लेकर Dotasra ने दिया बड़ा बयान, कहा- सत्ता के नशे में लोकतांत्रिक व्यवस्था को कुचलने में लगी मोदी सरकार… | Parmarth TV

ईडी पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को लेकर Dotasra ने दिया बड़ा बयान, कहा- सत्ता के नशे में लोकतांत्रिक व्यवस्था को कुचलने में लगी मोदी सरकार… | Parmarth TV

जयपुर। सुप्रीम कोर्ट ने अब राजनीतिक रूप से संवेदनशील मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आचरण पर सवाल उठाए जाने को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। डोटासरा ने इस संबंध एक्स के माध्यम से कहा कि राजनीतिक लड़ाइयों में ईडी का इस्तेमाल क्यों हो रहा है?

हमें बोलने पर मजबूर मत कीजिए, वरना ईडी पर सख्त टिप्पणी करनी पड़ेगी। ये टिप्पणियां.. मोदी सरकार के राजनीतिक षडयंत्रों पर सुप्रीम कोर्ट का करारा तमाचा है। सत्ता के नशे में लोकतांत्रिक व्यवस्था को कुचलने में लगी मोदी सरकार पर सुप्रीम कोर्ट की इस सख्त टिप्पणी से स्पष्ट है कि केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग से विपक्ष का दमन और देश में राजनीतिक दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई की जा रही है।

ईडी को भाजपा का ‘इलेक्शन डिपार्टमेंट’ बनाकर दुरुपयोग किया जा रहा है। जहां चुनाव है, वहां रेड डाली जा रही हैं। जहां विपक्ष मजबूत है, वहां छापे पड़ रहे हैं। जहां लोकतंत्र है, वहां ईडी के सहारे दमनतंत्र स्थापित किया जा रहा है।  

विपक्ष की सरकारें गिराने के लिए ईडी का उपयोग किया जाता है

हालात ये हैं कि विपक्ष के नेताओं को निशाना बनाकर और उनकी छवि को खराब करने के लिए ईडी भेज दी जाती है। विपक्ष की सरकारें गिराने के लिए ईडी का उपयोग किया जाता है। अगर कोई जनता की आवाज उठाए, तो उस पर देशद्रोह का टैग लगाकर ईडी भेज दी जाती है। तानाशाही और ‘रेड राज’ से मोदी सरकार जनता की आवाज एवं विरोध के हर स्वर को कुचलने में लगी है। इसलिए लोकतंत्र की रक्षा अब न्यायपालिका की नजरों से हो रही है। सुप्रीम कोर्ट की यह चेतावनी केवल एक टिप्पणी नहीं, बल्कि देश में लोकतंत्र की पुकार है।

PC: etvbharat 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News