Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, यूपी, बिहार सहित 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV INDIA Alliance: विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक आज, ईसी के खिलाफ बनेगी रणनीति, अखिलेश नहीं होंगे शामिल | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जयपुर सहित इन जिलों के जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV Maharashtra: अमरावती जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, 18 लोग गंभीर रूप से घायल | Parmarth TV LPG Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें | Parmarth TV Government Scheme: फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने पर अब लोग नहीं होंगे राशन से वंचित, सरकार ने बदल दिया है सिस्टम | Parmarth TV होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर हुआ मिसाइल हमला, 5 भारतीय थे सवार, Trump ने ठुकरा दिया है ये प्रस्ताव | Parmarth TV Rajasthan: अब चुनी जाएगी गांवों की सरकार, पंचायती राज चुनाव कार्यक्रम का ऐलान, चार चरणों में होगा मतदान | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने मिलेंगे 9,250 रुपए, बस एक बार कर दें ऐसा | Parmarth TV आमजन को लगा बड़ा झटका, Petrol ₹5 और Diesel 3 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा | Parmarth TV

Sunday Rashifal July 27, 2025: आज किए गए काम का आगे मिलेगा बड़ा फायदा… पढ़िए रविवार का राशिफल

Sunday Rashifal July 27, 2025: आज किए गए काम का आगे मिलेगा बड़ा फायदा… पढ़िए रविवार का राशिफल

धर्म डेस्क, इंदौर, Sunday Rashifal July 27, 2025: आज दिनांक 27 जुलाई 2025, रविवार को विक्रम सम्वत 2082, मास अमांत श्रावण, मास पूर्णिमांत श्रावण और तिथि तृतीया है। इंदौर के ज्योतिषाचार्य पं. हर्षित मोहन शर्मा से जानिए आज का राशिफल।

मेष – आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, इसलिए बेफिक्र रहें। लंबी यात्रा का योग बन सकता है, लेकिन वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें, मित्रों से आर्थिक सहायता मिलने की संभावना है, जो आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। व्यापार में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा, इसलिए धैर्य बनाए रखें और सोच-समझकर निर्णय लें। पारिवारिक रिश्तों में आज थोड़ी खटास आ सकती है। किसी बात पर विवाद होने की आशंका है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और शांत रहने की कोशिश करें।

वृषभ – आज का दिन थकान और अनावश्यक व्यस्तताओं से घिरा रहेगा। मन में बेचैनी बनी रहेगी और स्वास्थ्य भी थोड़ा नरम रह सकता है। व्यापार और व्यवसाय में, कोई महत्वपूर्ण सौदा हाथ से छूट सकता है। परिवार में किसी करीबी से दुखद खबर मिलने की आशंका है। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें।

मिथुन – लंबे समय से अटका हुआ कोई पुराना काम आज आखिरकार पूरा हो सकता है, स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है, व्यापार और व्यवसाय में आज आर्थिक स्थिति मजबूत होने के आसार हैं। आप किसी नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगा। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर में किसी मांगलिक कार्य का योग बन सकता है, जिससे खुशियों का माहौल रहेगा। संभावना है कि आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं

कर्क – आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। यदि आप किसी कार्य को सिद्ध करने के लिए प्रयासरत हैं, तो आज आपको निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। व्यापार और व्यवसाय में, आप किसी बड़े कार्य की शुरुआत साझेदारी में कर सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए आय के नए रास्ते खोलेगा। पुराने पारिवारिक मतभेद दूर होंगे और रिश्तों में मधुरता आएगी। आपका मन आनंद और उत्साह से परिपूर्ण रहेगा, जिससे आप सकारात्मकता से भरे रहेंगे।

सिंह – आज का दिन आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। संभव है कि आप बिना वजह किसी बहस में उलझ जाएं। किसी गलत आरोप का सामना भी करना पड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहें। स्वास्थ्य की बात करें तो, आज आप थकान महसूस कर सकते हैं। किसी अपने की चिंता आपको सता सकती है। व्यापार और व्यवसाय में आज कोई बड़ा बदलाव करने से बचें, मन अशांत रहेगा और परिवार में किसी बात को लेकर मनमुटाव या झगड़ा होने की आशंका है। धैर्य बनाए रखें और शांत रहने की कोशिश करें।

कन्या – आज आपको किसी अपने के बर्ताव से निराशा हो सकती है। संभावना है कि किसी रिश्तेदार के साथ बड़ा विवाद हो जाए, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य थोड़ा नाज़ुक रह सकता है, इसलिए अपना ख्याल रखें। जीवनसाथी की सेहत भी चिंता का कारण बन सकती है। व्यापार में साझेदारों से धोखा मिलने की आशंका है, सतर्क रहें। परिवार में संपत्ति को लेकर तनाव बढ़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें

तुला – आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके दिल को सुकून देगी। स्वास्थ्य में सुधार आने से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। संभव है कि आप किसी तीर्थ यात्रा पर जाएं, जिससे मन को शांति मिलेगी। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी और घर में खुशियों का माहौल रहेगा। व्यापार और व्यवसाय में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। आप किसी नए काम की शुरुआत के लिए साझेदारी पर विचार कर सकते हैं। जीवनसाथी और बच्चों के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा और रिश्तों को मजबूती देगा।

वृश्चिक – आज का दिन आपके लिए खुशियों और सफलता का संदेश लेकर आया है। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं, तो आज आपको शुभ समाचार मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार और व्यवसाय में भी उन्नति और लाभ के संकेत हैं। आज आप नया वाहन या मकान खरीदने की योजना बना सकते हैं, किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे अनावश्यक तनाव हो सकता है। शांति और समझदारी से काम लें, और आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से यादगार बन जाएगा।

धनु – आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है। स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां आपको घेर सकती हैं, जिससे मन थोड़ा विचलित रहेगा। पारिवारिक मामलों में उलझने बढ़ सकती हैं, जिसके कारण मानसिक शांति भंग होने की आशंका है। व्यापार और व्यवसाय में साझेदारों से तालमेल बिगड़ने के कारण कोई महत्वपूर्ण अवसर हाथ से छूट सकता है। आर्थिक नुकसान की भी संभावना है, इसलिए सावधानी बरतें। घर-परिवार में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ विचारों में मतभेद होने की संभावना है। धैर्य बनाए रखें और शांत मन से परिस्थितियों का सामना करें।

मकर – परिवार में किसी करीबी से दुखद समाचार मिलने की संभावना है, जो मन को विचलित कर सकता है। व्यापार में भी नुकसान होने के संकेत हैं, इसलिए सतर्क रहें और सोच-समझकर निर्णय लें। यदि लंबी यात्रा पर जाना जरूरी हो, तो वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें।

कुंभ – आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। जो भी काम आपने सोच रखे हैं, वे पूरे होंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों से आपको भरपूर आर्थिक सहयोग मिलेगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिससे व्यापार और व्यवसाय में आपको लाभ होगा। परिवार और रिश्तेदारों के साथ आपका समय बहुत अच्छा बीतेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।

मीन – आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। किसी खास व्यक्ति के आने से आपका मन आनंदित रहेगा। आप अपने माता-पिता और परिवार के साथ मिलकर किसी बड़े काम की योजना बना सकते हैं। साथ ही, परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का भी योग बन रहा है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और नए वाहन या मकान आदि खरीदने की संभावना है।

Trending News