Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, यूपी, बिहार सहित 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV INDIA Alliance: विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक आज, ईसी के खिलाफ बनेगी रणनीति, अखिलेश नहीं होंगे शामिल | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जयपुर सहित इन जिलों के जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV Maharashtra: अमरावती जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, 18 लोग गंभीर रूप से घायल | Parmarth TV LPG Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें | Parmarth TV Government Scheme: फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने पर अब लोग नहीं होंगे राशन से वंचित, सरकार ने बदल दिया है सिस्टम | Parmarth TV होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर हुआ मिसाइल हमला, 5 भारतीय थे सवार, Trump ने ठुकरा दिया है ये प्रस्ताव | Parmarth TV Rajasthan: अब चुनी जाएगी गांवों की सरकार, पंचायती राज चुनाव कार्यक्रम का ऐलान, चार चरणों में होगा मतदान | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने मिलेंगे 9,250 रुपए, बस एक बार कर दें ऐसा | Parmarth TV आमजन को लगा बड़ा झटका, Petrol ₹5 और Diesel 3 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा | Parmarth TV

Jhalawar school accident: मृतक विद्यार्थियों के परिजनों को सरकार देगी दस लाख रुपए और संविदा आधार पर रोजगार | Parmarth TV

Jhalawar school accident: मृतक विद्यार्थियों के परिजनों को सरकार देगी दस लाख रुपए और संविदा आधार पर रोजगार | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। भजनलाल सरकार ने झालावाड़ स्कूल हादसे में मृतक विद्यार्थियों के परिजनों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने मृतक विद्यार्थियों के परिजनों को दस लाख की आर्थिक सहायता और एक परिजन को संविदा आधार पर रोजगार देने का निर्णय लिया गया है। इस बात की जानकारी आज शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। 


मदन दिलावर ने एक्स के माध्यम से बताया कि झालावाड़ जिले में विद्यालय की छत गिरने से मासूम विद्यार्थियों की दु:खद मृत्यु एवं घायल हुए बच्चों से झालावाड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल जाकर मिला एवं चिकित्सकों को उनके समुचित एवं त्वरित उपचार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा इस हृदयविदारक दुर्घटना के पीडि़त परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है।


मृतक विद्यार्थियों के परिजनों को ₹10 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, साथ ही एक परिजन को संविदा आधार पर रोजगार देने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त, प्रस्तावित नए विद्यालय भवन में बनने वाले कक्षा-कक्षों का नाम दिवंगत विद्यार्थियों के नाम पर रखा जाएगा, जिससे उनकी स्मृति सदैव के लिए संजोई जा सके। ईश्वर दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दु:ख को सहने की शक्ति दें।

PC: X

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News