Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत, यूपी, बिहार सहित 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV INDIA Alliance: विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक आज, ईसी के खिलाफ बनेगी रणनीति, अखिलेश नहीं होंगे शामिल | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जयपुर सहित इन जिलों के जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV Maharashtra: अमरावती जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, 18 लोग गंभीर रूप से घायल | Parmarth TV LPG Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें | Parmarth TV Government Scheme: फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने पर अब लोग नहीं होंगे राशन से वंचित, सरकार ने बदल दिया है सिस्टम | Parmarth TV होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर हुआ मिसाइल हमला, 5 भारतीय थे सवार, Trump ने ठुकरा दिया है ये प्रस्ताव | Parmarth TV Rajasthan: अब चुनी जाएगी गांवों की सरकार, पंचायती राज चुनाव कार्यक्रम का ऐलान, चार चरणों में होगा मतदान | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने मिलेंगे 9,250 रुपए, बस एक बार कर दें ऐसा | Parmarth TV आमजन को लगा बड़ा झटका, Petrol ₹5 और Diesel 3 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा | Parmarth TV

Jaipur: एयरपोर्ट और मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उठाने की मिली धमकी | Parmarth TV

Jaipur: एयरपोर्ट और मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उठाने की मिली धमकी | Parmarth TV

जयपुर। देश में बम से उड़ाने की धमकियां मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक बार फिर से इस प्रकार की धमकी मिली हैं। आज सुबह ऑफिशियल ईमेल आईडी पर मेल के माध्यम से जयपुर एयरपोर्ट और मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उडऩे की धमकी मिली है।

धमकी की सूचना मिलने के बाद से शासन-प्रशासन एक्टिव मोड में आ गया है। इस दोनों ही जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया। खबरों के अनुसार, आज सुबह जयपुर एयरपोर्ट की ऑफिशियल ईमेल आईडी पर बम से उडऩे की धमकी मिली। इसी ईमेल में एयरपोर्ट के साथ सीएम ऑफिस दोनों का जिक्र था।

इस मेल के माध्यम से एक से दो घंटे बाद बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरा ईमेल आने के बाद एयरपोर्ट पर पुलिस, फायर ब्रिगेड, बम स्क्वॉड और सिविल डिफेंस की टीमों ने तलाशी ली। वहीं, सीएम ऑफिस में भी एंटी बम स्क्वॉड और जयपुर पुलिस की टीमों ने सर्च अभियान चलाया।

जयपुर में इससे पहले भी मिल चुकी है बम से उड़ाने की धमकियां
आपको बता दें कि जयपुर में इससे पहले भी कई बाद बम से उठाने की धमकियां मिल चुकी हैं। करीब 5 दिन पहले जयपुर के एमजीपीएस को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इससे पहले मानसरोवर मेट्रो स्टेशन और 2 कोर्ट और 13 मई, 12 मई और 8 मई को सवाई मानसिंह स्टेडियम को उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। वहीं राजस्थान के कई अन्य स्थलों के लिए भी बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं।

PC:bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News