Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Government Scheme: इस योजना के माध्यम से महिलाएं हर महीने ले सकती हैं 1500 रुपए, आवेदन के लिए ये दस्तावेज हैं जरूरी | Parmarth TV मारुति सुजुकी ने विक्टोरिस का ‘ऑरम एडिशन’ पेश किया – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Philippines: आपस में टकराए वायुसेना के दो विमान, चारों पायलटों की मौत | Parmarth TV कोटक महिंद्रा बैंक का तिमाही मुनाफा 26 प्रतिशत बढ़कर 5,645 करोड़ पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Kerala: नए राज्यपाल माथुर का फरमान, राजभवन की रसोई में बनेगा सिर्फ वेज खाना, कांग्रेस ने उठाए सवाल | Parmarth TV Gold-Silver prices: चांदी 16,503 रुपए हुई सस्ती, इस सप्ताह सोना भी हुआ इतना सस्ता | Parmarth TV LPG Prices: क्या आज घटा दी गई है घरेलू एलपीपी सिलेंडर की कीमत? | Parmarth TV Kanpur: भाभी ने दांतों से काट लिया देवर का प्राइवेट पार्ट, खून से लथपथ हालात में जाना पड़ा…रोज करता था उसके साथ…. | Parmarth TV Bank Holiday: बैंक जा रहे हैं तो एक बार देख ले कैलेंडर, कही आज छुट्टी तो नहीं…अब 3 दिन के बाद ही होगा आपका… | Parmarth TV Donald Trump ने फिर से दी ईरान पर हमले की चेतावनी, ईरान ने भी दे दिया करारा जवाब | Parmarth TV

Rajasthan weather update: इन संभागों के लिए जारी हुआ है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV

Rajasthan weather update:  इन संभागों के लिए जारी हुआ है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के आधे हिस्से में मानसून पहुंच चुका है। इसी के प्रभाव से प्रदेश के राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। शुक्रवार को राजधानी जयपुर के साथ ही कोटा, अलवर, टोंक समेत कई शहरों में भारी बारिश हुई। इससे प्रभावित क्षेत्रों में सडक़े जलमग्न हो गई।

इससे इन शहरों के तापमान में भी कमी आई है। हालांकि श्रीगंगानगर में अभी भी लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। यहां पर सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

मौसम विभाग विभाग की ओर से आज के लिए सभी संभागों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज जयपुर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया किया गया है। इन क्षेत्रों में बारिश के साथ-साथ आंधी की गतिविधियां भी दर्ज हो सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान के ऊपर परिसंचरण तंत्र बना होने के कारण रविवार और सोमवार को भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग में पुन: कहीं-कहीं भारी और अतिभारी बारिश हो सकती है।

जयपुर में इतना रिकॉर्ड हुआ है अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को राजधानी जयपुर में 28.3 डिग्री, सीकर में 34.0 डिग्री, कोटा में 28.2 डिग्री, अजमेर में 30.3 डिग्री, अलवर 32.0 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 30.1 डिग्री, बाड़मेर में 39.0 डिग्री, जैसलमेर में 41.3 डिग्री, जोधपुर में 34.9 डिग्री, बीकानेर में 40.8 डिग्री, चूरू में 38.8 डिग्री और माउंट आबू में 22.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News