बाबा वेंगा जिन्हें बाल्कन के नास्त्रेदमस के रूप में जाना जाता है अपनी भविष्यवाणियों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने साल 2025 के लिए भी कई भविष्यवाणियां की थीं जिनमें यूरोप में युद्ध और आर्थिक तबाही शामिल है। म्यांमार में हाल ही में आए भूकंप के बाद उनकी भविष्यवाणियां फिर से चर्चा में हैं हालांकि 2025 को लेकर उनके विशिष्ट भूकंप पूर्वानुमान की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
By Dheeraj Belwal
Edited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 22 Jun 2025 05:25:54 PM (IST)
Updated Date: Sun, 22 Jun 2025 05:25:54 PM (IST)
HighLights
- बाबा वेंगा अपनी भविष्यमवाणियों के लिए जाने जाते हैं
- बाबा वेंगा को बाल्कन का नास्त्रेदमस भी कहा जाता है
- साल 2025 को लेकर भी कई भविष्यवाणियां की थीं
धर्म डेस्क। इतिहास में कई ऐसे रहस्यमयी लोग हुए हैं जिन्होंने अपने असाधारण दावों और भविष्यवाणियों से पूरी दुनिया का ध्यान खींचा। इन्हीं में से एक नाम है बुल्गारिया की बाबा वेंगा का। बाबा वेंगा और उनकी भविष्यवाणी के बारे में आपने कभी ना कभी तो सुना ही होगा। दुनिया को लेकर उन्होंने जो भविष्यवाणी की है, उनमें से अधिकांश सही हुई हैं। जिन्हें ‘बाल्कन का नास्त्रेदमस’ भी कहा जाता है। उनकी मृत्यु के दशकों बाद भी उनकी बहुत सी भविष्यवाणियां लगातार चर्चा का विषय बनी रहती हैं, क्योंकि उनमें से कई सच साबित हुई हैं।
कौन थीं बाबा वेंगा?
बाबा वेंगा का असली नाम वांगेलिया पांडेवा दिमित्रोवा था। उनका जन्म 31 जनवरी 1911 में बुल्गारिया में हुआ था। उनका बचपन सामान्य था, लेकिन 12 साल की उम्र में एक भयानक तूफान ने उनकी जिंदगी बदल दी। इस तूफान में उनकी आंखों में रेत भर गई, जिससे पूरी तरह से उनकी आंखों की रोशनी चली गई। हालांकि यह घटना ही उनकी रहस्यमयी शक्तियों के बाहर आने की वजह बनी।
जानकारों द्वारा ऐसा कहा जाता है कि इसके बाद से ही उन्हें भविष्य देखने की चमत्कारी शक्ति मिली। बाद में उनकी इस शक्ति के बारे में लोगों को पता चला। फिर दुनिया भर से लोग धीरे-धीरे उनके पास अपनी समस्याओं का हल और भविष्य जानने के लिए आने लगे।
बाबा वेंगा की कुछ महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां
बाबा वेंगा ने अपने जीवनकाल में लगभग 50 साल तक भविष्यवाणियां कीं। उन्होंने अपनी मृत्यु 11 अगस्त 1996 से पहले 5079 तक के लिए भविष्यवाणियां की थीं। उनकी कई भविष्यवाणियां सच भी साबित हुई हैं, तो आइए कुछ के बारे में जानते हैं।
आगे के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा ने आने वाले समय के लिए भी कई भविष्यवाणी की है। खासकर 2025 और उसके बाद के लिए उन्होंने आर्थिक संकट, प्राकृतिक आपदाओं और यूरोप में संघर्ष जैसी घटनाओं की भविष्यवाणी की थी। हालांकि इन भविष्यवाणियों को लेकर कई बार बहस भी होती है, लेकिन फिर भी लोग उन्हें गंभीरता से लेते हैं क्योंकि उनकी कई बातें सच साबित हो चुकी हैं।







