Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में अब गर्मी का प्रभाव बढऩे लगा है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री ऊपर पहुुंचने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। मौसम विभाग की ओर से इस सप्ताह प्रदेश में भीषण गर्मी पडऩे के साथ ही हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटो में तापमान में प्रदेश में 1 से 2 डिग्री और बढ़ सकता है। विभाग की ओर से कई इलाकों में लू का भी अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज बाड़मेर व आसपास के क्षेत्र में अधिकतम तापमान 40-41 डिग्री रहने के साथ ही हीटवेव का अलर्ट जारी हुआ है। रविवार को बाड़मेर में 41 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान बारां में 12.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है।
प्रदेश के कई जिलों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ जिलों में तापमान 35 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, रविावर को चूरू में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री, जोधपुर में 37.2, जैसलमेर में 37.4, श्रीगंगानगर में 32.5, नागौर में 36.6, चित्तौडग़ढ़ में 37.7, डूंगरपुर में 37, जालोर में 38.4, सिरोही में 36.4, फतेहपुर में 36, कोटा, सीकर में 34.5, और अजमेर में 35.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ है।
13 मार्च से बदलेगा मौसम
वहीं राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 13 मार्च से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश में 13 से 15 मार्च को उत्तर पश्चिम और उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 14 मार्च को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।
PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







