Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिल सकती है Donald Trump की पार्टी को हार, उम्मीदवार बना रहे हैं दूरी | Parmarth TV LPG Prices: क्या सोमवार को कम हो गई हैं एलपीजी सिलेंडर की कीमतें, ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV Government Scheme: शादी के लिए अब सरकार इस प्रकार देगी एक लाख रुपए की मदद, योजना में हो गया है बदलाव | Parmarth TV AAP: टाइगर पर फायरिंग के बाद सिसोदिया ने साधा पीएम पर निशाना, कहा-महामानव ने सारी साइबर फोज Gen Z के पीछे लगा रखी | Parmarth TV PM Kisan Yojana:: किसानों के खाते में कब आ सकती है योजना की 24वीं किस्त, जान लें | Parmarth TV शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 876 अंक टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का बड़ा बयान, कहा- जिन लोगों ने तोड़फोड़ और लूटपाट की है… | Parmarth TV अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 21 प्रतिशत बढ़कर 1,501 करोड़ पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Good News: कर्मचारियों को मिलेगा 2 महीने के वेतन के बराबर बोनस, केन्द्र सरकार ने कर दिया है ऐलान | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी का बयान, ज्ञानेश कुमार वोट चोरी लागू करते हैं, जबकि शाह और पीएम इसमें उनका साथ देते हैं | Parmarth TV

Rajasthan weather update: प्रदेश के 11 जिलों के लिए जारी हुआ तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट | Parmarth TV

Rajasthan weather update:  प्रदेश के 11 जिलों के लिए जारी हुआ तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एक बार फिर से तेज बारिश का दौर शुरू हो चुका है। मंगलवार को जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के कई जिलों में लोगों को तेज बारिश का सामना करना पड़ा। मंगलवार को प्रदेश के करौली, दौसा, भरतपुर और अलवर में 2 इंच तक बारिश हुई है। बारिश के कारण लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। अलवर में तो तेज बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हो गए। यहां पर झमाझम बरसात के बाद सड़कें दरिया बन गईं।

मौसम विभाग की ओर से आज के लिए भी प्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से आज बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर और राजसमंद में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि शेष सभी जिलों (जैसलमेर को छोड़कर) में मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों में इतना रिकॉर्ड हुआ है अधिकतम तापमान
बीकानेर में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर मंगलवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 17.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी जयपुर में 31.5 डिग्री, सीकर में 32.5 डिग्री, कोटा में 31.3 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 32.4 डिग्री, अजमेर में 32.6 डिग्री, अलवर 31.0 डिग्री, बाड़मेर में 37.4 डिग्री, जैसलमेर में 37.6 डिग्री, जोधपुर में 35.3 डिग्री, चूरू में 36.2 डिग्री, श्री गंगानगर में 39.3 डिग्री और माउंट आबू में 22.4 सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज रिकॉर्ड किया है।

PC:haribhoomi
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News