Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिल सकती है Donald Trump की पार्टी को हार, उम्मीदवार बना रहे हैं दूरी | Parmarth TV LPG Prices: क्या सोमवार को कम हो गई हैं एलपीजी सिलेंडर की कीमतें, ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV Government Scheme: शादी के लिए अब सरकार इस प्रकार देगी एक लाख रुपए की मदद, योजना में हो गया है बदलाव | Parmarth TV AAP: टाइगर पर फायरिंग के बाद सिसोदिया ने साधा पीएम पर निशाना, कहा-महामानव ने सारी साइबर फोज Gen Z के पीछे लगा रखी | Parmarth TV PM Kisan Yojana:: किसानों के खाते में कब आ सकती है योजना की 24वीं किस्त, जान लें | Parmarth TV शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 876 अंक टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का बड़ा बयान, कहा- जिन लोगों ने तोड़फोड़ और लूटपाट की है… | Parmarth TV अल्ट्राटेक सीमेंट का मुनाफा 21 प्रतिशत बढ़कर 1,501 करोड़ पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Good News: कर्मचारियों को मिलेगा 2 महीने के वेतन के बराबर बोनस, केन्द्र सरकार ने कर दिया है ऐलान | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी का बयान, ज्ञानेश कुमार वोट चोरी लागू करते हैं, जबकि शाह और पीएम इसमें उनका साथ देते हैं | Parmarth TV

Rajasthan weather update: मौसम विभाग ने दी है अब ये चेतावनी, इन जिलों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट  | Parmarth TV

Rajasthan weather update: मौसम विभाग ने दी है अब ये चेतावनी, इन जिलों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट  | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। राजस्थान में इन दिनों मानसूनी बारिश लोगों पर कहर बरपा रही है। बुधवार को नागौर, कोटा, अजमेर, चित्तौडग़ढ़, पाली, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, जोधपुर, उदयपुर, ब्यावर, झालावाड़, सवाई माधोपुर सहित कई जिलों में हुई तेज बारिश लोगों के लिए आफत बनी। इस कारण लोगों का यहां पर कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुधवार को तो चित्तौडग़ढ़ में करीब 13 इंच तक बरसात हुई है। प्रदेश के लोगों का अभी भारी बारिश से राहत नहीं मिलेगी। आज भी कई जिलों भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

मौसम विभाग की ओर से आज अजमेर और भीलवाड़ा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ को छोडक़र प्रदेश के शेष सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में भारी बारिश की गतिविधियों में इजाफा होने का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ लाइन दक्षिणी राजस्थान से होकर गुजर रही है। इसी के प्रभाव से प्रदेश में तेज बारिश होगी। पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में हल्के से मध्यम बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी आगामी तीन-चार दिन मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश दर्ज होने एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की उम्मीद जताई है।

श्रीगंगानगर में 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की ओर से बुधवार को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 39.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं राजधानी जयपुर में 33.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

PC:patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News