Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

Rajasthan weather update: लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत, इतना गिर सकता है तापमान, बारिश को लेकर जारी हुआ ये अलर्ट | Parmarth TV

Rajasthan weather update: लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत, इतना गिर सकता है तापमान, बारिश को लेकर जारी हुआ ये अलर्ट | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इस दिनों कई जिलों में भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। हालांकि राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में अभी लोगों को इससे राहत मिली हुई है। यहां पर लोगों को अभी भी सुबह-शाम ठंड का अहसास हो रहा है। कई जिलों में तापमान में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। कई स्थानों पर तापमान में गिरावट भी आई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कई क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। न्यूनतम तापमान अभी भी लगभग 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की ओर से आगामी 48 घंटों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना जताई गई है। आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ अब देश से दूर जा रहा है, जिसके चलते जम्मू-कश्मीर में अगले कुछ दिनों तक छिटपुट बारिश हो सकती है। 

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में आगामी 4-5 दिनों तक मौसम शुष्क रह सकता है। इससे तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उत्तरी राजस्थान में अगले 48 घंटों के दौरान 20-30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके प्रभाव से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।  राजधानी जयपुर में जहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 

धौलपुर में 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को धौलपुर में 40.6 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 40.2 डिग्री सेल्सियस, चित्तौडग़ढ़ में 39.7 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 38.7 डिग्री सेल्सियस और पिलानी में 38.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। 

PC:  livehindustan 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News