Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन पाने के लिए 18 साल की उम्र से करना होगा इतना निवेश | Parmarth TV Iran को लेकर नेतन्याहू ने बना लिया था खतरनाक प्लान, लेकिन अमेरिका लग गई इसकी भनक, फिर… | Parmarth TV Gujarat: खाकी के अंदर ही खूनी खेल! ASI को महिला हैड कांस्टेबल ने मार जला दिया कार के अंदर | Parmarth TV Ration Card Update 2026: आपके परिवार को हर महीने कितना मुफ्त राशन मिलेगा? AAY और PHH के नियम जानें | Parmarth TV PMGKAY Free Ration 2026: AAY और PHH परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज, जानें किसे कितना राशन मिलेगा | Parmarth TV संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV

Rajasthan weather update: होली-धुलंडी पर लोगों को झेलना पड़ेगा भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी कर दिया है ये अलर्ट | Parmarth TV

Rajasthan weather update: होली-धुलंडी पर लोगों को झेलना पड़ेगा भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी कर दिया है ये अलर्ट | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एक बार फिर से मौसम में बदलाव आ गया है। उत्तर से आ रही हवा कमजोर होने से अब प्रदेश में तापमान बढऩे से गर्मी का प्रभाव बढऩे लगा है। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर तापमान 30 डिग्री के पार जा चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 38.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। जयपुर में भी अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम 14.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है।

मौसम केन्द्र जयपुर के मुताबिक, आगामी एक सप्ताह तापमान में और इजाफा होने की उम्मीद है। प्रदेश में होली-धुलंडी तक कई शहरों में तापमान 35 डिग्री तक पहुंच पहुंचने की उम्मीद है। प्रदेश में आगामी 2-3 दिन मौसम शुष्क रहने और तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक इजाफा होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इस कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

प्रमुख जिलों में इतना रिकॉर्ड हुआ है अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को राजधानी जयपुर में 33.6 डिग्री, सीकर में 31.0 डिग्री, अजमेर में 33.0 डिग्री, कोटा में 32.9 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 36.1 डिग्री, बाड़मेर में 38.6 डिग्री, जैसलमेर में 35.9 डिग्री, जोधपुर में 35.4 डिग्री, बीकानेर में 33.9 डिग्री, चूरू में 32.8 डिग्री और श्री गंगानगर में 30.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

जयपुर में इतना रहा न्यूनतम तापमान
वहीं,जयपुर में 14.4 डिग्री, सीकर में 10.5 डिग्री, कोटा में 15.0 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 10.8 डिग्री, बाड़मेर में 18.2 डिग्री, जैसलमेर में 17.0 डिग्री, जोधपुर में 13.2 डिग्री, और बीकानेर में 16.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

PC:zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News