Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Pakistan अब इन देशों के साथ बनाएगा हथियार, उठा लिया है ये कदम | Parmarth TV दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने पेश नहीं हुए सौरव और आशुतोष, अब उठाया जा सकता है ये कदम | Parmarth TV ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स का आईपीओ 26 अक्टूबर को खुलेगा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 460 अंक टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV सोना 1,000 रुपये टूटा, चांदी 10 महीने के निचले स्तर पर लुढ़की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver prices: एक ही दिन में 8,002 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के भी इतने गिर गए दाम | Parmarth TV सऊदी के एयरपोर्ट, तेल ठिकाने पर हुआ हमला, 1 भारतीय सहित 3 की मौत | Parmarth TV CJP: कम नहीं हो रही सौरव दास, आशुतोष रांका की मुश्किले, क्राइम ब्रांच ने बुलाया आज ही, कल ही आए थे जमानत पर बाहर | Parmarth TV लिखित में माफीनामा देने के बाद मिली CJP नेताओं को जमानत, नहीं बदले सौरव दास के तेवर, कहा- ज्ञानू को… | Parmarth TV LPG Prices: जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज ये हैं सिलेंडर की कीमतें | Parmarth TV

Tika Ram Jully ने भजनलाल पर साधा निशाना, कहा- मुख्यमंत्री जी, सत्ता के अहंकार में इतना मत डूबिए कि… | Parmarth TV

Tika Ram Jully ने भजनलाल पर साधा निशाना, कहा- मुख्यमंत्री जी, सत्ता के अहंकार में इतना मत डूबिए कि… | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक बार फिर से सीएम भजनलाल शर्मा को निशाने पर लिया है। कांग्रेस नेता जूली ने एक वीडियो शेयर कर एक्स के माध्यम से कहा कि मुख्यमंत्री जी, सत्ता के अहंकार में इतना मत डूबिए कि आपको न्याय की पुकार सुनाई देना ही बंद हो जाए और आप तानाशाही व गुंडागर्दी पर उतर आएं! राजस्थान की बेटी रितु बराला के लिए न्याय मांग रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सच्चाई सामने लाने वाले पत्रकारों पर लाठियां बरसाना भाजपा सरकार की तानाशाही, बौखलाहट और सत्ता के अहंकार का शर्मनाक चेहरा है।

जूली ने कहा कि पुलिस की लाठियों से न सच को कुचला जा सकता है, न ही राहुल गांधी के बब्बर शेरों के संघर्ष को रोका जा सकता है। बेटियों को न्याय देने में नाकाम सरकार न्याय मांगने वालों पर ही लाठियां बरसाएगी, तो इस दमन की गूंज सड़क से सदन तक सुनाई देगी!

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कान खोलकर सुन ले, न हम लाठियों से डरेंगे, न धमकियों से झुकेंगे और न ही सत्ता की गुंडागर्दी के आगे घुटने टेकेंगे। न्याय मिलने तक लड़ेंगे, डटेंगे और इस अहंकारी सरकार को जवाब देने के लिए मजबूर करेंगेl
राजस्थान की एक बेटी को न्याय के लिए थानों में क्यों जलील किया जा रहा है?

क्या राजस्थान की भाजपा सरकार पूरी तरह से अक्षम हो चुकी है?
इससे पहले पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि क्या राजस्थान की भाजपा सरकार पूरी तरह से अक्षम हो चुकी है? जयपुर पुलिस को रितु बराला की केवल एक 'जीरो FIR' दर्ज करके मामला आगे दिल्ली पुलिस को ट्रांसफर करना है। आगे की पूरी जांच और कार्रवाई दिल्ली पुलिस को ही करनी है। इसके बावजूद राजस्थान की एक बेटी को न्याय के लिए थानों में क्यों जलील किया जा रहा है? क्या भाजपा शासित राज्यों में अब किसी बेटी को केवल इसलिए न्याय नहीं मिलेगा कि वह कांग्रेस पार्टी या उसके छात्र संगठन (NSUI) से जुड़ी है? क्या अब इस देश में दो कानून चलेंगे: एक सत्ता पक्ष के लिए और दूसरा विपक्ष के लिए?

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Parmarth TV

Trending News