Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से एक बार फिर से मानवता को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। यहां एक 70 साल के बुजुर्ग द्वारा दो साल तक एक महिला का दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने इस संबंध में पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।
खबरों के अनुसार, उत्तर प्रदेके मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र की निवासी महिला ने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। मूलरूप से मुजफ्फरनगर की रहने वाली महिला के पति की 12 साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से विधवा महिला अपने दो बच्चों के साथ मेरठ में रह रही है। इसी बीच पीडि़त महिला की मुलाकात सरधना रोड निवासी 70 साल के एक बुजुर्ग से हो गई। महिला का बुजुर्ग के साथ पैसे का लेनदेन शुरू हा गया था। इस दौरान आरोपी महिला के साथ दुष्कर्म करने लगा।
पैसे लेने बुजुर्ग के घर गई थी पीडि़त महिला
पीडि़त महिला ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम को भी वह पैसे लेने बुजुर्ग के घर गई थी। इस दौरान बुजुर्ग ने उसके साथ फिर से दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीण लोग वहां पर आ गए।
पुलिस जल्द ही घटना को लेकर कर सकती है नया खुलासा
सूचना पर पुलिस भी वहां पर आ गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस इस संबंध में जल्द ही नया खुलासा कर सकती है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की है।
PC:Aaj Tak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







