Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से एक बार फिर से दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकार आपके भी होश उड़ जाएंगे। आपको जानकारी हैरानी कि शाहपुर निवासी एक महिला ने बच्चे की चाहत में चाकू के दम पर नौकरानी से पति का संबंध बनवाया दिया। पीडि़ता ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस थाने में मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी पति-पत्नी फरार है। कुशीनगर पुलिस थाने में ये मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने अब फरार दंपति पर दस-दस हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है।
पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि आरोपी बृजपाल सिंह मथुरा जिले के नंद गांव कोसीकला का मूल निवासी है। किसी के माध्यम से नंबर लेकर बृजपाल सिंह ने पीडि़ता को फोन किया था। इस दौरान उसने पीडि़ता को कहा था कि वह सुपरवाइजर है और घर में खाना बनाने वाली की जरूरत है। आरोपी ने पीडि़ता को घर पर रहकर खाना बनाने के बदले 10 हजार रुपए प्रति माह देने का ऑफर दिया था। इसके बाद फरवरी 2024 में पीडि़ता शाहपुर स्थित बृजपाल के किराए के मकान में काम करने लगी थी।
पुलिस ने चार लोगों को पकडऩे के घोषित किया है इनाम
इसके बाद आरोपी की पत्नी नौकरी के साथ अपने भी पति से दुष्कर्म करवा दिया। उसने बच्चे की चाहत में ऐसा किया था। पुलिस ने इस मामले में पति-पत्नी सहित चार लोगों को पकडऩे के लिए इनाम घोषित किया है। खबरों के अनुसार, एसएसपी ने शाहपुर बसंत बिहार कॉलोनी के बृजपाल सिंह और उसकी पत्नी सोनिया सिंह की गिरफ्तारी के लिए 10-10 हजार रुपए का इनाम देने का ऐलान किया है।
PC:abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







