Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक बार फिर से होश उड़ाने वाली खबर आई है। अब यहां के लोहियानगर क्षेत्र में शिक्षक द्वारा छात्रा को बंधक बनाकर तीन साल तक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी पीडि़ता का रिश्ते का भाई भी है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया हैं।
खबरों के अनुसार, मेरठ के लोहियानगर की एक कॉलोनी स्थित मदरसे में बिहार के अररिया जिले के एक गांव की रहने वाली 22 वर्षीय युवती मौलवी की पढ़ाई कर रही थी। यहां पर तीन साल से मदरसे का शिक्षक अल्ताफ युवती का दुष्कर्म कर रहा था। इस संबंध में आरोपी की पत्नी साथ देती थी। युवती इस बात का विरोध करती तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। आप ये बात जानकर चौंक जाएंगे कि दुष्कर्म के चलते युवतती तीन बार गर्भवती भी हो गई थी। मौलाना और उसकी पत्नी ने युवती का गर्भपात करा दिया था।
युवती को पागल साबित करने की कोशिश की
खबरों के अनुसार, पीडि़ता ने पड़ोसियों ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी द्वारा युवती को पागल साबित करने की कोशिश की गई। युवती बाहर न जा सके इसके लिए आरोपियों ने उसके बाल भी काट दिए थे। घर वापस जाने को 9 जुलाई का ट्रेन का टिकट बुक करवाने की जानकारी आरोपी शिक्षक को मिली तो उसने गुरुवार को युवती बंधक बनाकर मारपीट कर की। इस दौरान भी उसने दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती ने शोर मचा दिया था। यहां पर पड़ोसियों के आने पर आरोपी शिक्षक उसे छोडक़र फरार हो गया।
PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







