Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। पति-पत्नी का रिश्ता आपसी विश्वास का होता है। हालांकि बहुत से कपल्स में किसी बात को लेकर विवाद भी हो जाता है, जो थाने तक पहुंच जाता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आया है। यहां पर एक नई नवेली दुल्हन ने थाने पहुंच अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। दोनों की शादी को अभी शादी को चार महीने ही हुए हैं।
खबरों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में महिला ने जानकारी दी कि शादी में मिली मेकअप किट से सामान खत्म हो गया। उसने पति से लिपिस्टिक और पाउडर लाने की मांग की। आश्वासन देने पर भी पति ने उसे ये चीजें लाकर नहीं दिया। इस बात से नाराज होकर वह मायके आ गई।
दो महीने बाद महिला ने पुलिस से इस संबंध में शिकायत की। हालांकि परिवार परामर्श केंद्र में मामला पहुंचने के बाद काउंसलर ने पति-पत्नी के बीच समझौता करा दिया है।
PC:crimetak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







